बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर अपने अफेयर और शादियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दो शादियां की हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे कलाकार और सेलिब्रिटी भी हैं, जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। उनकी लव लाइफ एक वक्त पर चर्चा का विषय रही। धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जिनके साथ उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। पहली शादी से धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और लल्ली (अजीता) हैं। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की थी। बताया जाता है कि हेमा मालिनी के पिता की मौत के बाद धर्मेंद्र ने उनसे शादी की थी। इस शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कुबूल किया था। दूसरी शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। एक ईशा देओल और दूसरी अहाना। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को आज तक तलाक नहीं दिया है, क्योंकि पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से साफ इनकार कर दिया था।
Swara Bhasker: स्वरा-फहाद की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया रिएक्शन, बोलीं- श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े
राज बब्बर
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार राज बब्बर ने भी दो शादियां कीं। उन्होंने पहली शादी नादिरा जहीर से की थी। उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी स्मिता पाटिल से की। स्मिता से शादी से पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक नहीं दिया था। बेटे प्रतीक के जन्म के बाद एक्ट्रेस का निधन हो गया था, जिसके बाद राज बब्बर वापस से अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगे।
Sharmila Tagore: बेटे सैफ अली खान के संग क्यों नहीं रहतीं शर्मिला टैगोर? एक्ट्रेस बोलीं- मां को हल्के में...
सलीम खान
सलीम खान बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान के पिता हैं। उन्होंने भी दो शादियां कीं, जिसके बारे में सभी को जानकारी है। सलीम ने पहली शादी सुशीला चरक से की थी। सुशीला के साथ उनकी लव मैरिज थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन के साथ दूसरी शादी की। सलीम ने आज तक अपनी पहली पत्नी सुशील को तलाक नहीं दिया। वह आज भी उनके और हेलन के साथ रहते हैं। अक्सर पूरा परिवार साथ देखा जाता है।
Kangana Ranaut: 26/11 हमले पर जावेद अख्तर के बयान पर कंगना का समर्थन, बोलीं- घर में घुस कर मारा
महेश भट्ट
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने लॉरेन ब्राइट के साथ की। इसके बाद सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आने लगीं, जिसके चलते लॉरेन और महेश बिना तलाक दिए ही अलग हो गए। बाद में महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी कर ली थी।