यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपना कंटेट अपलोड करके उसको लोगों तक पहुंचा सकता है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी अपना ब्लॉग बनाकर उसपर तरह-तरह के वीडियो कंटेट डालते रहते हैं। बिना किसी बाधा से ये प्लेटफॉर्म लोगों से कनेक्ट होने का एक बेहतरीन माध्यम है। इसी प्लेटफॉर्म का बेहतरीन उपयोग करते हुए अब अभिनेता भी अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट कर रहे हैं और लोगों से सीधा जुड़ रहे हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।
Celebs You Tube Channel: शिल्पा से कार्तिक तक, वो सेलेब्स जो फिल्मों के अलावा अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर हमेशा चुलबुले किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी ओटीटी पर रिलीज हुई है। आलिया भट्ट यूट्यूब अपना चैनल चलाती हैं, जिसमें उनके 1.08 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। इस चैनल पर वह अपने फिल्मों से जुड़े वीडियो साझा करती हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह भी इस चैनल का उपयोग अपनी नई फिल्मों के प्रमोशन के लिए करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी नई कार में मां के साथ एक वीडियो साझा किया था, इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्थ, ब्यूटी और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनका यूट्यूब चैनल हमेशा फिटनेस और हेल्दी खान-पान के आसपास घूमता है। वह हमेशा इससे जुड़े वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनके चैनल को अब तक आठ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नोरा फतेही
नोरा फतेही के चैनल पर आपको ज्यादातर डांस के वीडियोज मिल जाएंगे। उनके वीडियोज में आपको ज्यादातर पर्दे के पीछे की क्लिप और म्यूजिक वीडियो के ब्लॉग मिलेंगे।