{"_id":"62f15cace7bcea29a428084e","slug":"good-luck-jerry-actress-janhvi-kapoor-opened-up-on-her-privilege-says-i-try-hard-to-entertain-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Good Luck Jerry: किरदार पर सवाल उठाने वालों को जान्हवी कपूर ने दिया जवाब, बोलीं- खुले दिमाग से...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Good Luck Jerry: किरदार पर सवाल उठाने वालों को जान्हवी कपूर ने दिया जवाब, बोलीं- खुले दिमाग से...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर खुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। स्टारकिड होने के नाते अक्सर भाई-भतीजावाद की बहस में भी जान्हवी कपूर का नाम घसीटा जाता है। अब जान्हवी कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जान्हवी ने खुद को मिलने वाले विशेषाधिकारों के बारे में बात की।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने कहा, ' प्रिवलेज और नेपोटिज्म की इस पूरी बहस के कारण लोग मुझे वास्तव में स्वीकार करेंगे या नहीं, इसे लेकर मैंने चुप्पी साध ली। लेकिन, मुझे हैरानी है कि लोग कितने प्यारे हैं। सच बताऊं तो मुझे खुद इस बात का अहसास नहीं था कि लोग मुझे स्वीकार करें, इसके लिए मैं कितनी बेसब्र थी। फिल्म 'गुड लक जेरी' के साथ काफी हद तक ऐसा हुआ है। लेकिन, अभी लंबा रास्ता तय करना है।'
3 of 4
जान्हवी कपूर,गुडलक जैरी
- फोटो : social media
बता दें कि सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित 'गुड लक जेरी' में जान्हवी ने पंजाब में एक बिहारी अप्रवासी का किरदार अदा किया है, जो अपनी मां के कैंसर के इलाज के पैसे जुटाने के लिए ड्रग पेडलिंग करती है। फिल्म में जान्हवी ने शानदार अभिनय किया है। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। मगर, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में विशेषाधिकार पाने वाली अभिनेत्री पर्दे पर मिडिल क्लास लड़की का रोल प्ले कर रही है। लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं, जिसका जान्हवी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी का कहना है, 'हां, मुझे प्रिवलेज मिला है। लेकिन, मुझे ऑडिशन के लिए अगर लाइन में नहीं लगना पड़ा है तो इसका मतलब ये नहीं कि मेरे रास्ते में कठिनाइयां नहीं आई हैं।' मेरी मुश्किलें अनरिलेटेबल रही हैं, लेकिन मुश्किलें तो रही हैं।' जान्हवी ने कहा, 'मैं किसी से सहानुभूति नहीं मांग रही हूं। मैं सिर्फ लोगों से खुले दिमाग से देखने की कह रही हूं, क्योंकि मैं काम करती हूं और लोगों के मनोरंजन की कोशिश करती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।