फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: जामिया छात्रों के समर्थन में आया बॉलीवुड, जानें किसने क्या कहा?

Wed, 18 Dec 2019 03:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on caa protest from jamia millia student
bollywood - फोटो : social media
नागरिकता कानून और प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने रविवार को CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान आगजनी की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस पर स्टूडेंट्स के साथ ज्यादती करने के आरोप हैं। कई वायरल वीडियोज में दिल्ली पुलिस स्टूडेंट्स को पीटती हुई नजर आई थी । हालांकि पुलिस का कहना है कि हिंसक हुई भीड़ को काबू करने के लिए कानून का पालन किया गया ।
bollywood celebrities reaction on caa protest from jamia millia student
mau protest caa nrc - फोटो : mau protest caa nrc
जामिया की घटना के बाद सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी समेत देश के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया । अभिनव सिन्हा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के बाद अब इन स्टूडेंट्स के समर्थन में बॉलीवुड के कई और कलाकार आ गए हैं । हालांकि अमिताभ बच्चन, आमिर, सलमान और शाहरुख खान ने इस मुद्दे पर अब तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 
bollywood celebrities reaction on caa protest from jamia millia student
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया, ''स्टूडेंट्स के साथ जो हुआ उससे बेहद परेशान हूं और ये निंदनीय है । हम सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है । हालांकि इन प्रदर्शनों के बाद न ही हिंसक घटनाएं होनी चाहिए और न ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए । मेरे देशवासियों, ये गांधी का देश है । अहिंसा ही हथियार होना चाहिए । लोकतंत्र में यक़ीन रखना चाहिए ।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on caa protest from jamia millia student
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज वाजपेयी ने लिखा, ''ऐसा दौर हो सकता है जब अन्याय को रोकने के लिए हमारे पास ताकत न हो । लेकिन कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम विरोध तक न कर पाएं । मैं स्टूडेंट्स और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ हूं । प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के साथ हिंसा की मैं निंदा करता हूं ।'' परिणिति चोपड़ा ने ट्वीट किया, ''अगर कोई नागरिक अपने विचार रखता है और उसे ये झेलना पड़ता है तो कैब छोड़िए...हमें बस बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतंत्र बिलकुल नहीं कहना चाहिए । अपने विचार रखने वालों की ऐसी पिटाई? बर्बर ।''
 
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on caa protest from jamia millia student
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
विकी कौशल लिखते हैं, ''जो हो रहा है और जिस तरह से हो रहा है, वो बिलकुल सही नहीं है । शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का सभी को हक है । हिंसा और हंगामा दोनों ही निराशाजनक है । किसी भी हालात में नागरिकों का लोकतंत्र से भरोसा नहीं उठना चाहिए ।''

ऋचा चड्ढा ने इस पूरे मुद्दे पर कई ट्वीट किए हैं । ऋचा ने एक ट्वीट में लिखा, ''ये सब दिल दुखाने वाला है । किस सभ्य देश में ऐसा होता है? आखिर गलत क्या किया है? लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर आंसू गैस के गोले कौन छोड़ता है? इसे बिलकुल जायज नहीं ठहराया जा सकता ।'' अनुभव सिन्हा और अनुराग कश्यप भी इन मुद्दों को लेकर ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं । अनुभव सिन्हा लिखते हैं, ''जब वकीलों ने दिल्ली पुलिस को पीटा था, तब मैं दिल्ली पुलिस के समर्थन में खड़ा था ।''
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed