फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम छेड़खानी मामले में माधुरी-करीना समेत कई हीरोइनें हुईं एकजुट, कह डाली इतनी बड़ी बात

Mon, 11 Dec 2017 12:33 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 11 Dec 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities speaks about Zaira Wasim alleged molestation on flight
जायरा वसीम
दंगल गर्ल जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले ने न केवल सरकार बल्कि बॉलीवुड की भी नींद उड़ा दी है। हाल ही में हुए 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड' में सभी सेलेब्रिटीज ने इस मामले में अपनी बेबाक राय रखी। साथ ही इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की।


पढे़ं- रणवीर सिंह ने चुराया इस सुपरस्टार का 23 साल पहले वाला लुक, क्या आप पहचान पाए?
Bollywood celebrities speaks about Zaira Wasim alleged molestation on flight
Kareena Kapoor
इस बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा - 'इस तरह का वाकया कहीं भी नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो भारत हो या फिर दुनिया का कोई भी कोना।' वहीं करीना कपूर ने कहा - 'महिलाएं पुरुषों से कई मामलों में बेहतर हैं। महिलाएं किसी भी समस्या का डट कर मुकाबला कर सकती हैं। फिर चाहे बात प्रोफेशनल लेवल की हो या फिर पर्सनल।' 

पढे़ं- ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 95वां बर्थडे, इस बार नहीं होगा जश्न, सायरा बानो ने भेजा इमोशनल मैसेज​
Bollywood celebrities speaks about Zaira Wasim alleged molestation on flight
bhumi pednekar
इस मामले में भूमि पेडनेकर ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा - 'ये खबर सुनते ही मैं आश्चर्यचकित रह गई थी। लेकिन इस बात से मैं बहुत खुश हूं कि जायरा ने इस मामले को उठाया। वो एक बच्ची है। कुछ लोग ऐसा सोचते है कि अगर आप एक्टर है तो आप उनकी पर्सनल प्रोपर्टी है। जो कि पूरी तरह से गलत है। जायरा ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाकर एकदम ठीक किया। ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।'

पढे़ं- रानी मुखर्जी ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे, करीना के बेटे तैमूर ने की खूब मस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities speaks about Zaira Wasim alleged molestation on flight
Taapsee Pannu
'पिंक' फिल्म से फेमस हो चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी जायरा का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा - 'मैं बस इतनी उम्मीद करती हूं कि उन्हें इंसाफ मिले। ये बहुत ही अच्छा है कि उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी।' 

पढे़ं- पीरियड्स पर सोनम कपूर की तीखी बात, कहा- 'बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं'
विज्ञापन
Bollywood celebrities speaks about Zaira Wasim alleged molestation on flight
Sushant Singh Rajput
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'हम लोग बात तो हमेशा करते हैं लेकिन सही तब है जब आप अपनी बात को सही समय और सही जगह लोगों तक पहुंचाए। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग इतने समझदार और जिम्मेदार है कि इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा दोबारा न हो।' 

पढे़ं- B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा​
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed