आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में आम हो या खास हर आदमी के पास अपने लिए कम समय मिलता है। यही वजह है कि मोटापा और हेयरफॉल जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हेयरफॉल ज्यादा टेंशन और केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने से भी होता है। आम इंसान की तरह बॉलीवुड सितारों में भी बाल झड़ने की कॉमन समस्या है। लेकिन उन लोगों ने इसके लिए लाखों रुपये खर्च करके एकबार फिर से अपना पुराना रूप अख्तियार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से सितारे हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
Celebs Hair Transplant: गंजे होते इन सितारों कराया हेयर ट्रांसप्लांट, लिस्ट में सलमान से अमिताभ तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद ही कोई हो जो सलमान खान का मुरीद न हो। इनके प्रति लोगों की दीवानगी साफ देखने को मिलती है, लेकिन शायद ही लोगों को पता हो कि कई साल पहले सलमान खान के बाल झड़ने लगे थे। अपने बाल बचाने के लिए सलमान खान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।
इसे भी पढ़ें- Rajpal Yadav: जब सेट पर 26,000 की हेयरस्टाइल बनाकर पहुंचे राजपाल, डायरेक्टर ने सिर पर कटोरा रख के कटवा दिए बाल
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं, लेकिन ढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन के भी बाल झड़ने लगे थे। अमिताभ बच्चन अपने गंजेपन को छुपाने के लिए लंबे समय तक विग का इस्तेमाल किया। आखिरकार इन्होंने ने भी हेयर पैच ट्रीटमेंट का सहारा लिया और अपनी अपीयरेंस को फिर से बेहतर बनाया।
गोविंदा
अपने जमाने के सुपरहिट एक्टर गोविंदा भी गंजेपन का शिकार होने लगे थे। उन्हें पर्दे पर अलग-अलग विग्स में देखा जाता थाष हालांकि, बाद में इस ऐक्टर ने भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी और सबसे फिटेस्ट स्टार अक्षय कुमार भी गंजेपन का शिकार होने लगे थे। उन्होंने एफयूटी यानी फॉलिकल यूनिट ट्रांसप्लांट करवाया था।