सब्सक्राइब करें

Ram Kapoor: 'नीयत' को लेकर बेहद उत्साहित हैं राम कपूर, बोले- स्क्रिप्ट सुनते ही दे दी थी रजामंदी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Jun 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Ram Kapoor Excited is so for film Neeyat says When I first heard script immediately fell in love with project
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता राम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नीयत' को लेकर चर्चा में हैं। अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राम के अलावा विद्या बालन, शहाना गोस्वामी , राहुल बोस जैसे सितारे भी नजर आएंगे। राम कपूर 'नीयत' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुनते ही इसके लिए हां कर दी थी। इसके अलावा एक्टर ने और भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

Trending Videos
Ram Kapoor Excited is so for film Neeyat says When I first heard script immediately fell in love with project
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'नीयत' में राम कपूर एक अरबपति शख्स आशीष कपूर के रोल में नजर आएंगे। इसे लेकर राम कपूर का कहना है, 'जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तभी मुझे प्रोजेक्ट बेहद पसंद आया। यह एक शानदार भूमिका है और यह उस तरह की भूमिका है, जिसके बारे में मुझे पता था कि मैं इसे बखूबी कर सकता हूं। साथ ही इस किरदार में मैं काफी जंचूंगा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor Excited is so for film Neeyat says When I first heard script immediately fell in love with project
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर ने आगे कहा, 'स्क्रिप्ट सुनकर मैं खुद को आशीष कपूर का किरदार निभाते हुए देख पा रहा था। व्यक्तित्व के नजरिए से कुछ किरदारों को कर पाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ किरदार अदा करने बेहद आसान होते हैं। आशीष कपूर का किरदार मुझे निभाने में काफी सहज लगा।'
Longest Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, एक को तो सिनेमाघरों ने दिखानेे से कर दिया था इनकार

Ram Kapoor Excited is so for film Neeyat says When I first heard script immediately fell in love with project
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर का कहना है, 'स्क्रिप्ट पढ़ते हुए लगा कि इस रोल को निभाना बहुत मुश्किल नहीं है। यह मुझसे जुड़ा हुआ ही किरदार है। शुरुआत में सिर्फ यही विचार दिमाग में आए।' इस दौरान राम कपूर ने अपने पिता का जिक्र भी किया। एक्टर का कहना है कि उनके बहुत सारे किरदार उनके पिता के व्यक्तित्व और व्यवहार से प्रेरित रहे हैं।
Gippy Grewal: आमिर खान की यह खूबी गिप्पी ग्रेवाल को लगती है खास, 'कैरी ऑन जट्टा 3' के एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Ram Kapoor Excited is so for film Neeyat says When I first heard script immediately fell in love with project
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'नीयत' की कहानी आशीष कपूर (राम कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। अमीर आशीष कपूर  के आसपास तमाम करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों का घेरा है। मगर, उसमें हर शख्स के अपने कुछ सीक्रेट्स हैं। एक दिन अपनी ही पार्टी में आशीष कपूर का मर्डर कर दिया जाता है। बता दें कि फिल्म में विद्या बालन डिटेक्टिव के रोल में नजर आएंगी।  यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। 
Satyaprem Ki Katha BO Prediction: अपना जादू चलाने में कामयाब होंगे कार्तिक-कियारा, पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed