फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्में हिट कराने के लिए ये सितारे करते हैं अजीबोगरीब टोने-टोटके? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Thu, 09 Mar 2023 05:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Mar 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Believe In Weird Superstitions from Bipasha Basu to Amitabh Bachchan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों का हिट होना किसी पहाड़ चढ़ने जितना ही मुश्किल होता है। दर्शकों को कब क्या भा जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में फिल्मी सितारों की मुश्किलें हमेशा बढ़ती ही नजर आती हैं, क्योंकि उनका सारा फेम उनकी फिल्मों से ही जुड़ा रहता है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सब अपना काम पूरा काम करवाने के लिए कोई न कोई प्रयास जरूर करते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने फेम और फिल्मों के लिए हिट करवाने के लिए कथित तौर पर टोना-टोटका करते हैं।

Bollywood Celebrities Who Believe In Weird Superstitions from Bipasha Basu to Amitabh Bachchan
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों और डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऋतिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक के हाथ में एक नहीं बल्कि दो अंगूठे हैं। अभिनेता अपने इस एक्स्ट्रा अंगूठे को लकी काफी मानते हैं और फिल्मों के लिए अच्छा समझते हैं।

Bollywood Celebrities Who Believe In Weird Superstitions from Bipasha Basu to Amitabh Bachchan
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फिलहाल फिल्मों से किनारा कर लिया है और अपना सारा ध्यान परिवार में लगा रखा है। बिपाशा अभी एक बेटी की मां बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा हर शनिवार को अपने घर के लिए नींबू-मिर्च खरीदती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि इससे घर में किसी को बुरी नजर नहीं लगती है। बिपाशा की यह आदत कई और सितारे भी फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Believe In Weird Superstitions from Bipasha Basu to Amitabh Bachchan
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ अपनी किसी भी नई फिल्म के रिलीज होने से पहले अजमेर की सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जरूर जाती हैं। इसकी तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि कटरीना यहां जाना अपने लिए लकी मानती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Believe In Weird Superstitions from Bipasha Basu to Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ की फिल्में आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। अमिताभ का यह किस्सा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। अमिताभ का मानना है कि जब भी वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए क्रिकेट देखते है तो विकेट जरूर गिरता है। वह बाद में मैच की रिकॉर्डिंग देखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed