फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ये बॉलीवुड सेलेब्स रह चुके हैं एक-दूसरे के क्लासमेट, आज भी कायम है याराना

Thu, 09 Mar 2023 05:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Mar 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars Studies In Same Class From Shraddha Kapoor-Tiger Shroff To Hrithik Roshan-Uday Chopra
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा जगत है, जहां कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। इस इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स एक-दूसरे के दुश्मन बनते नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्टार्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं होती है। ये लोग केवल फिल्मों और पब्लिक इवेंट में ही अपनी दोस्ती का दिखावा करते हैं। इन बातों को खारिज करते हुए आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन से ही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ये सेलेब्स एक-दूसरे के साथ पढ़कर और खेलकर बड़े हुए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो क्लासमेट रहे और एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती निभाते आ रहे हैं।

These Bollywood Stars Studies In Same Class From Shraddha Kapoor-Tiger Shroff To Hrithik Roshan-Uday Chopra
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ 
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चा में हैं। श्रद्धा और टाइगर बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। श्रद्धा अक्सर अपने इंटरव्यू में टाइगर और अपनी दोस्ती के किस्से साझा करती नजर आती हैं। श्रद्धा टाइगर से तीन साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ाई की। टाइगर यह भी कहा चुके हैं कि स्कूल के दिनों में श्रद्धा उनकी क्रश थीं।

These Bollywood Stars Studies In Same Class From Shraddha Kapoor-Tiger Shroff To Hrithik Roshan-Uday Chopra
सलमान खान और आमिर खान - फोटो : social media

सलमान खान और आमिर खान 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में चलते हैं। सलमान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। आपको बता दें कि सलमान और आमिर दूसरी क्लास में एक साथ पढ़ चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे, लेकिन उन दिनों दोनों ने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars Studies In Same Class From Shraddha Kapoor-Tiger Shroff To Hrithik Roshan-Uday Chopra
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए करण चार साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। बता दें कि करण और ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे के क्लासमेट रह चुके हैं। दोनों ने महाराष्ट्र के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की।

विज्ञापन
These Bollywood Stars Studies In Same Class From Shraddha Kapoor-Tiger Shroff To Hrithik Roshan-Uday Chopra
ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा - फोटो : social media

ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। बता दें कि ऋतिक और उदय चोपड़ा बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने प्री-प्राइमरी स्कूल में साथ पढ़ाई की। वहीं, कॉलेज में भी दोनों साथ रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed