फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Kiara Video: वरुण धवन ने 'भाभी जी' कियारा आडवाणी से पूछ लिया ऐसा सवाल, दिल जीत रहा अभिनेत्री का जवाब

Thu, 09 Mar 2023 05:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 09 Mar 2023 05:26 PM IST
सार

वरुण धवन ने 'भाभी जी' कियारा आडवाणी से चुटकी ली है। वहीं इसपर अभिनेत्री ने दिल जीतने वाला रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Varun Dhawan asked 'Bhabhi Ji' Kiara Advani such a question, the actress' answer is winning hearts
वरुण धवन कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

 सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। जोड़े ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 7 फरवरी, 2023 को शादी कर ली। सिड-कियारा को अपनी वेडिंग तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीतते देखा जा चुका है। वहीं अब बी-टाउन की नई 'भाभी जी' कियारा आडवाणी से एक्टर वरुण धवन ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर अभिनेत्री का रिएक्शन दिल जीतने वाला है।

Varun Dhawan asked 'Bhabhi Ji' Kiara Advani such a question, the actress' answer is winning hearts
वरुण धवन कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैन पेज से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस क्लिप में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम गाने के तौर पर गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अभिनेता, भाभी जी से ऐसा सवाल पूछ लेते हैं, जिस पर कियारा आडवाणी का रिएक्शन दिल जीतने वाला है। वरुण का कियारा संग मस्ती भरा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

Varun Dhawan asked 'Bhabhi Ji' Kiara Advani such a question, the actress' answer is winning hearts
वरुण धवन कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में वरुण धवन माइक लेकर कियारा आडवाणी के पास जाते है। इसी बीच वो अभिनेत्री को टीज करते हुए सवाल पूछते हैं,भाभी जी...भैया जी कैसे हैं?' इस पर कियारा मुस्कुराती हुई कहती हैं,'बढ़िया हैं।' अभिनेत्री का यह प्यार भरा रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही लोग कमेंट सेक्शन में जोड़े की तारीफें करते देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली 'करीब' लाने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan asked 'Bhabhi Ji' Kiara Advani such a question, the actress' answer is winning hearts
सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,'सिर्फ वरुण भाई ही ऐसा कर सकते हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'वरुण-कियारा की ट्यूनिंग दिल जीतने वाली है।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'देवर-भाभी की मस्ती के क्या ही कहने।'

विज्ञापन
Varun Dhawan asked 'Bhabhi Ji' Kiara Advani such a question, the actress' answer is winning hearts
सिड कियारा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही जान्हवी कपूर संग फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे। वहीं, कियारा आडवाणी को कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा जाएगा। कियारा और कार्तिक इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' में काम कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed