फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमीर से गरीब हुए ये बॉलीवुड सितारे, किसी ने बेच दिए अपने बंगले तो किसी की लाश को नहीं मिले कंधे

Wed, 16 Dec 2020 06:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 16 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities who went from riches to rags Bhagwan Dada Bharat Bhushan AK Hangal
महेश आनंद, विमी और भगवान दादा - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत पलट जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। यहां लोग रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं। और जब दिन फिरते हैं तो नाकामी भी एक रात में लग जाती है। कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हुए हैं जिन्हें बेइंतहा शोहरत मिली लेकिन वे इसे संभाल नहीं पाए और जब वक्त का पहिया घूमा तो उनकी हालत बदतर हो गई। आज आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो अमीर से गरीब हो गए। 

Bollywood celebrities who went from riches to rags Bhagwan Dada Bharat Bhushan AK Hangal
भारत भूषण - फोटो : अमर उजाला

भारत भूषण
साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म बैजू बावरा से भारत भूषण ने खूब शोहरत बटोरी। वे एक रईस परिवार में पैदा हुए थे। उनके मुंबई में कई बंगले हुआ करते थे। लेकिन वक्त की मार ने भारत भूषण का सब कुछ छीन लिया। उन्हें अपनी महंगी कारें बेचनी पड़ गईं। फिल्में फ्लॉप होती गईं और भूषण अपना सब कुछ नीलाम करते गए। साल 1992 में वित्तीय संकट से जूझते हुए उनका निधन हो गया था।

Bollywood celebrities who went from riches to rags Bhagwan Dada Bharat Bhushan AK Hangal
विमी और सुनील दत्त - फोटो : फाइल

विमी
बी आर चोपड़ा की फिल्म हमराज से अपना करियर शुरू करने वाली विमी को एक आजाद ख्यालों वाली अभिनेत्री कहा जाता था। हमराज के बाद उनकी अगली ही फिल्म पतंगा फ्लॉप रही। यहीं से विमी की जिंदगी का बुरा दौर शुरू हो गया। शादीशुदा विमी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। जो बिजनेस किया वो ठप हो गया। इसके बाद विमी शराब की लत में ऐसा चूर हुईं कि सब कुछ बेचकर ही दम लिया। 22 अगस्त 1977 को नानावटी अस्पताल के जनरल वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। शरीर को चार कंधे न मिले तो अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को एक ठेले पर ले जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities who went from riches to rags Bhagwan Dada Bharat Bhushan AK Hangal
भगवान दादा - फोटो : फाइल

भगवान दादा
300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले भगवान दादा को आज भी उनके बेहतरीन काम के लिए याद किया जाता है। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म अलबेला भारत में ही नहीं बल्कि पूर्वी अफ्रीका में भी बहुत लोकप्रिय थी। लेकिन फिल्म 'हंसते रहना' बनाते समय भगवान दादा ने अपना सब कुछ इस लगा दिया। जुहू में समंदर के ठीक सामने उनका 25 कमरों वाला बंगला था। और उनके पास सात गाड़ियां भी थीं। ये सब कुछ बिक गया। अपने आखिरी वक्त में वे इतने कंगाल हो गए कि उन्हें चॉल में रहना पड़ा।

विज्ञापन
Bollywood celebrities who went from riches to rags Bhagwan Dada Bharat Bhushan AK Hangal
ए के हंगल - फोटो : फाइल

ए. के. हंगल
शोले में ए. के. हंगल का फेमस डायलॉग 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई' लोगों को आज भी याद है। कई पुरानी फिल्मों को देखकर आज भी हंगल साहब याद आ जाते हैं। हंगल साहब ने कभी बुलंदियों को छुआ था लेकिन अंतिम दिनों में इलाज को पैसे भी न थे। अपने निधन से पहले तक वे फिल्मों में काम करते रहे लेकिन अपने इलाज के पैसे न बचा सके। अमिताभ को जब पता चला तो 20 लाख की मदद भेज दी। लेकिन हंगल साहब न बच पाए। तंगहाली में उन्होंने सांसें तोड़ दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed