सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड स्टार्स के अडॉप्टेड बच्चों का उज्जवल है भविष्य, कोई एयर होस्टेस तो कोई एक्टर बन जीत रहा दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 07 May 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Adopted Star kids Sushmita Sen Renee Sen Mithun Chakraborty  Dishani Chakraborty
बॉलीवुड स्टार किड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्में ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में चलते रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के जिंदगी से जुड़ी बातें जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस जगत में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जो  अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं। इन सेलेब्स ने अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी जिंदगी संवारने जैसा नेक काम भी किया है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि  इन बॉलीवुड सेलेब्स के अडॉप्टेड बच्चे आज क्या कर रहे हैं।

Trending Videos
Bollywood Celebs Adopted Star kids Sushmita Sen Renee Sen Mithun Chakraborty  Dishani Chakraborty
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिशानी चक्रवर्ती 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी  दिशानी उनकी अडॉप्टेड बेटी हैं। उनकी यह बेटी उन्हें कचरे के ढेर से मिली थीं, इस बच्ची को अपना नाम देकर उन्होंने इनकी जिंदगी संवार दी थी। आपको बता दें कि दिशानी ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है। दिशानी की एक्टिंग में दिलचस्पी है और उन्होंने दो शॉर्ट फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Adopted Star kids Sushmita Sen Renee Sen Mithun Chakraborty  Dishani Chakraborty
रेने सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रेने सेन 
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने बेटी रेने को गोद लिया था। सुष्मिता शादीशुदा नहीं हैं फिर भी दो बच्चों की मां हैं। यही नहीं, वह अपनी दोनों बेटियों का काफी ध्यान भी रखती हैं। आपको बता दें कि 22 साल की रेने ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2020 में आई शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से की थी।  रेने फिल्मों में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं। 

Bollywood Celebs Adopted Star kids Sushmita Sen Renee Sen Mithun Chakraborty  Dishani Chakraborty
मेघना घई - फोटो : सोशल मीडिया
 

मेघना घई 
अभिनेता सुभाष घई ने अपने भाई की बेटी मेघना को गोद लिया था। सुभाष ने हमेशा ही मेघना को मीडिया से दूर रखा है। मेघना ने फिल्मी दुनिया से खुद को दूर ही रखा है हमेशा। आपको बता दें कि  मेघना घई पुरी मुंबई स्थित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की प्रेसीडेंट हैं।


 
विज्ञापन
Bollywood Celebs Adopted Star kids Sushmita Sen Renee Sen Mithun Chakraborty  Dishani Chakraborty
छाया टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

छाया टंडन 
अभिनेत्री रवीना टंडन आज भी अपने अभिनय के दम पर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना ने केवल 21 साल की छोटी उम्र में बेटी छाया को गोद लिया था। रवीना ने छाया की शादी कर दी है, लेकिन आपको बता दें कि पेशे से छाया एक  एयर होस्टेस हैं और अपने करियर में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed