फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Biopic Film: बायोपिक फिल्मों से चमकी इन सितारों की किस्मत, एक मूवी ने कमाए थे 2000 करोड़ से ज्यादा

Wed, 27 Dec 2023 10:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Best Biopic Movies Aamir Khan Farhan Akhtar Ranbir Kapoor Sidharth malhotra
बायोपिक फिल्में - फोटो : अमर उजाला

जीवनी पर आधारित फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। इससे लोगों को किसी व्यक्ति के जीवन की कहानी को करीब से जानने का मौका मिलता है। बॉलीवुड में बायोपिक  फिल्मों का चलन काफी समय से रहा है। हालांकि, इनमें से चुनिंदा ही ऐसी फिल्में हैं जो दर्शकों के दिलों में खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बायोपिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई अभिनेताओं के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुईं।


Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा बनीं तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट ने रिपोर्ट पर निकाली भड़ास

Bollywood Celebs Best Biopic Movies Aamir Khan Farhan Akhtar Ranbir Kapoor Sidharth malhotra
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
शेरशाह- सिद्धार्थ मल्होत्रा

शेरशाह ने 2021 में लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। महामारी के दौरान रिलीज हुई यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। शेरशाह कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। उन्होंने उस बटालियन का नेतृत्व किया, जिसने कारगिल में महत्वपूर्ण चोटी 5140 पर कब्जा कर लिया और पाकिस्तानी आक्रमणकारियों को सफलतापूर्वक खदेड़ दिया। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में दिखे थे। उनके काम की काफी सराहना हुई थी।

Bollywood Celebs Best Biopic Movies Aamir Khan Farhan Akhtar Ranbir Kapoor Sidharth malhotra
पान सिंह तोमर फिल्म का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पान सिंह तोमर- इरफान खान

पान सिंह तोमर अब तक की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड बायोपिक फिल्मों में से एक है। यह एक सैनिक से एथलीट और विद्रोही बने पान सिंह तोमर की अविश्वसनीय कहानी पर आधारित है। तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया था। पान सिंह तोमर के किरदार को निभाकर इरफान खान ने खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Best Biopic Movies Aamir Khan Farhan Akhtar Ranbir Kapoor Sidharth malhotra
'भाग मिल्खा भाग' - फोटो : सोशल मीडिया
भाग मिल्खा भाग- फरहान अख्तर

मिल्खा सिंह "द फ्लाइंग सिख" के नाम से मशहूर थे। उन पर बनी बायोपिक फिल्म भाग मिल्खा भाग को लोगों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आए थे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म मिल्खा सिंह के प्रेरणादायक जीवन को दर्शाती है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Best Biopic Movies Aamir Khan Farhan Akhtar Ranbir Kapoor Sidharth malhotra
परेश रावल-संजू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजू-रणबीर कपूर

संजू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म थी। इसमें उनके जीवन के उस कहानी को दिखाया गया था, जिससे लोग रूबरू नहीं थे। फिल्म में रणबीर कपूर हूबहू दत्त जैसे नजर आए थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed