रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच तलाक हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की है। हनी सिंह की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा और अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। उनकी पत्नी ने गुजारा भत्ता के तौर पर 10 करोड़ रुपये की राशि की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच एक करोड़ रुपये पर मामला तय हुआ। हनी सिंह ने एलिनमी के तौर पर शालिनी को एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में दे दिया है। हनी सिंह से पहले भी बॉलीवुड की ऐसी कई चर्चित जोड़ियां हैं, जिनके तलाक की खबरें चर्चा में रही हैं। इन सितारों के तलाक काफी खर्चीले और बड़े रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित तलाक के बारे में-
Shocking Divorce: ऋतिक-सुजैन से सामंथा-नागा चैतन्य तक, ये हैं फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और महंगे तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक देशभर में चर्चा का विषय था। दोनों की शादी 2000 में हुई थी लेकिन 2013 में अफेयर की चर्चाओं के बीच दोनों का तलाक हो गया था। ऋतिक और सुजैन के तलाक को देश ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे तलाक में गिना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन ने ऋतिक से 400 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन ऋतिक ने उनको 380 करोड़ रुपये ही दिए।
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शादी के 11 साल के बाद 2014 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। हालांकि दोनों का तलाक आधिकारिक रूप से 2016 में हो पाया था। तलाक के दौरान करिश्मा और उनके पति संजय के बीच 14 करोड़ रुपयों का एग्रीमेंट साइन हुआ था। जिसके तहत बिजनेसमैन संजय हर महीने 10 लाख रुपयों का भुगतान करिश्मा को करते हैं। ये पैसे उनके दो बच्चों की देखरेख में खर्च किए जाते हैं।
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल में की जाती थी। दोनों का तलाक काफी चौंकाने वाला था। बता दें कि दोनों की शादी साल 1988 में हुई थी। दोनों ने करीब 19 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। एलीमनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये की मांग की, जिसे देने के लिए अरबाज ने हां कर दी थी।
आमिर खान-रीना दत्ता
आमिर खान ने साल 1986 में अपने घरवालों के खिलाफ जाकर पत्नी रीना दत्ता से शादी की थी। लेकिन कुछ ही साल में दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और साल 2002 में कपल ने तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने रीना को 50 करोड़ रुपये दिए थे। आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी तलाक ले चुके हैं। शादी के 15 वर्षों बाद साल 2019 में आमिर और किरण ने अचानक तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था।