बॉलीवुड सेलेब्स अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए मशहूर हैं। फैंस भी उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हमारी और आपकी तरह ये सेलेब्स भी ऑफिस में बैठकर काम करते हैं। बस फर्क इतना होता है कि इन सेलेब्स का ऑफिस बेहद ही लग्जीरियस होता है। हम आपको सेलेब्स की वैनिटी वैन और उनके घरों की तस्वीरें तो दिखा ही चुके हैं, तो चलिए अब आपको इन सेलेब्स के लग्जरी ऑफिस की तस्वीरें दिखाते हैं।
Celebs luxury Offices: बेहद आलीशान हैं सेलेब्स के ऑफिस, इंटीरियर देख खुली रह जाएंगी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
शाहरुख खान अपने बेहद ही आलीशान घर मन्नत में रहते हैं। उनका एक ऑफिस भी मन्नत में भी है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यहां स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए काफी बड़ा सा हॉल है। यहां बड़े-बड़े सोफे पड़े हैं और पीछे तो अलमारियां बनी हैं, उनमें काफी सारे अवॉर्ड्स रखे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर बोलीं- मिस करती हूं
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन भी अपने काफी लग्जरी जीवन के लिए जाने जाते हैं। उनके बंगले जलसा में ही महानायक का वर्क प्लेस बना हुआ है। यहां काफी सारी किताबे हैं, पढ़ने और लैपटॉप के लिए बड़ी सी मेज है, लेकिन अभिनेता खड़े होकर काम करना पसंद करते हैं। वह डेस्क का तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुर्सी का नहीं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट का एक घर जुहू में है। यहां पर उन्होंने अपना एक ऑफिस बना रखा है। आलिया के ऑफिस में पढ़ने के लिए स्टैंडिंग टेबल और सोफे भी हैं। कई बार आलिया सोफे पर आराम से बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ना भी पसंद करती हैं।
गौरी खान
गौरी खान खुद एक डिजाइनर हैं, ऐसे में उनका ऑफिस कैसे आलीशान न हो। मन्नत में ही गौरी खान का अलग ऑफिस बना हुआ है। उनका सारा काम इसी ऑफिस से होता है। गौरी का ऑफिस यहां लॉन्ग टेबल, लेदर चेयर्स और शानदार झूमर भी लगे हैं।