{"_id":"5ee98ebd817f1a2fa566ff1f","slug":"bollywood-celebs-like-deepika-padukone-to-udai-chopra-who-battled-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के ये सितारे भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार, उदय चोपड़ा ने तो ट्वीट कर फैंस को कर दिया था हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के ये सितारे भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार, उदय चोपड़ा ने तो ट्वीट कर फैंस को कर दिया था हैरान
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 34 वर्ष के थे और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में जहां वो किराए के फ्लैट में रहा करते थे उसी फ्लैट में उन्होंने आत्महत्या की। कहा जा रहा है कि वह अवसाद के शिकार हो गए थे। दुनिया भर में न जाने कितने लोग अवसाद की वजह से आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लेते हैं। हालांकि धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण मुद्दा है। कुछ लोगों ने समय पर अवसाद का इलाज भी करवाया है। आज जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो कभी न कभी डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ साल पहले मीडिया को अपनी डिप्रेशन की समस्या के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं बस सोना चाहती थी। वो मेरा बचाव का तरीका था- बस सोते रहना था और उठना नहीं था। हर दिन मुझे उठना था। मुझे काम पर जाना था। हर दिन एक चुनौती थी। मुझे वो जगह ढूंढनी होती जहां मैं रो सकूं। आज तक मुझे अलार्म से डर लगता है।"
3 of 6
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स की प्रोडक्शन मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा। उदय चोपड़ा ने एक बार अजीब ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने लिखा था 'कुछ घंटों के लिए, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा जैसे मैं मरने के करीब हूं। अभूतपूर्व था! मुझे लगता है कि यह आत्महत्या करने का एक अच्छा विकल्प है। मैं इसे जल्द ही स्थायी रूप से कर सकता हूं। मैं ठीक नहीं हूं! मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : social media
शर्लिन चोपड़ा भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने डिप्रेशन की कहानी सुनाते हुए कहा था, 'साल 2005 की शुरुआत में, मेरे पापा, जो एक डॉक्टर थे, उनकी मृत्यु कार्डियक अटैक से हुई थी। जिस वक्त मैंने अपने पापा को खोया, उस दौरान मैं कॉलेज में थी। मुझे नहीं पता था कि माता-पिता के बिना कैसे रहना है।'
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने भी बताया था कि उन्हें अवसाद है और उनका इलाज चल रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "जब आपके पेट में दर्द होता है, तो क्या आप डॉक्टर के पास नहीं जाते? इतनी आसान सी बात है, तो फिर डिप्रेशन में क्यों नहीं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।