फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई है अनपढ़ तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स

Mon, 19 Nov 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs like salman khan Rakhi sawant educational qualifications
Bollywood celebs
एक्टर्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर दर्शक उत्सुक रहता है। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनके बारे में हर छोटी-बड़ी खबरें जानता चाहते हैं। अब एक्टर्स की पढ़ाई की बात ही ले लीजिए। आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता होगा कि आपके फेवरेट स्टार्स आखिर कहां तक पढ़े हैं। तो आपको बता दें बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
Bollywood celebs like salman khan Rakhi sawant educational qualifications
कंगना रनौत
कंगना रनौत
बॉलीवुड में अपने दम पर फिल्में हिट करवाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।
 
Bollywood celebs like salman khan Rakhi sawant educational qualifications
Salman Khan
सलमान खान
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs like salman khan Rakhi sawant educational qualifications
rakhi sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी सावंत इन दिनों रेसलिंग में रूचि दिखा रही हैं। अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी का असली नाम नीरू भेदा है। राखी ने कॉलेज तक पढ़ाई की है। राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।
विज्ञापन
Bollywood celebs like salman khan Rakhi sawant educational qualifications
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed