बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस मामले में हर किसी न किसी तरह का नया खुलासा सामने आ रहा है। हालांकि इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी रिएक्शन आया है। ऐसे में एक नजर सेलेब्स के रिएक्शन पर....
अजितेश से शादी करने पर बॉलीवुड से उठी साक्षी के लिए आवाज, एक ने दी नसीहत, दो खिलाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजाज खान
बहादुर लड़की है।
एजाज खान ने ट्विटर पर लिखा- बहादुर लड़की है। बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना। लड़की ने पत्रकारिता की डिग्री ली है। मास्टर करना चाहती है। दिल्ली में तमाम बड़े सम्पादक हैं। इस लड़की को इसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दीजिए। दिल्ली में रहना होगा इसे। ये घर गई तो मार दी जाएगी।' इसके साथ ही एजाज ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- 'इश्क और जंग में सब जायज है, मैं साक्षी मिश्रा का खुले दिल से समर्थन करता हूं।'
बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना।
लड़की ने पत्रकारिता की डिग्री ली है। मास्टर करना चाहती है। दिल्ली में तमाम बड़े सम्पादक हैं। इस लड़की को इसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दीजिए। दिल्ली में रहना होगा इसे। ये घर गई तो मार दी जाएगी।
#SakshiMishra
मालिनी अवस्थी
कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है,उसे आज़ादी है!
लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है! किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है! जीवन साथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम.....।'
किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है!
जीवनसाथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम....
🤔😕
पायल रोहतगी ने भी इस मामले में वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- 'साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। पता चला है कि लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है। लड़का किसी भी जाति का हो इससे दिक्कत नहीं है लेकिन बहस इस पर हो रही है और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'