सब्सक्राइब करें

Bollywood: बुरी तरह फ्लॉप हुए इन सितारों के भाई-बहन, फिल्मों में नहीं मनवा पाए अपने अभिनय का लोहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Sibling That Flopped in Film Industry Tanishaa Mukerji Shamita Shetty Arbaaz Khan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग अपना नाम कमाने और पहचान बनाने आते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराए।  ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के भाई-बहन के साथ भी हुआ। अपने बड़ों को इंडस्ट्री में सफलता पाते देख इन्होंने भी हिंदी सिनेमा में आने का फैसला किया, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे। आज के इस लेख में हम आपको इंडस्ट्री के उन भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे थे।

Trending Videos
Bollywood Celebs Sibling That Flopped in Film Industry Tanishaa Mukerji Shamita Shetty Arbaaz Khan
काजोल-तनीषा - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल-तनीषा
अभिनेत्री काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म बाजीगर से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली काजोल ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया था वे उनकी बहन तनीषा नहीं कर पाई थीं। तनीषा ने फिल्म शशशश... कोई है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद तनीषा कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनका फिल्मी सफर जल्द ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Sibling That Flopped in Film Industry Tanishaa Mukerji Shamita Shetty Arbaaz Khan
शिल्पा-शमिता - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा-शमिता
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी अपने फिगर को लेकर फैंस के बीच में जानी जाती हैं। अभिनेत्री का बॉलीवुड में एक सफल करियर रहा है। शिल्पा को आज भी उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अगर अभिनेत्री की बात की जाए तो शमिता ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद शमिता का करियर लगातार गिरता चला गया और अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं।
Bollywood Celebs Sibling That Flopped in Film Industry Tanishaa Mukerji Shamita Shetty Arbaaz Khan
सलमान-अरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान-अरबाज
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।  सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। आज सलमान ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश रही है, लेकिन अभिनेता के भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से वह इंडस्ट्री से दूर हो गए।
विज्ञापन
Bollywood Celebs Sibling That Flopped in Film Industry Tanishaa Mukerji Shamita Shetty Arbaaz Khan
आमिर खान-फैजल - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान-फैजल
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए। फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

Penny Wong: 'ब्रिसबेन-मेलबर्न तक हो सकती है बॉलीवुड की पहुंच', बोलीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed