{"_id":"5d1605e28ebc3e3cd37118fa","slug":"bollywood-celebs-spotted-shah-rukh-khan-sonal-chauhan-evlin-sharma-angad-bedi-adah-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख- तारा से लेकर अंगद- सोनल तक, स्पॉटिड सेलेब्स का दिखा स्वैग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख- तारा से लेकर अंगद- सोनल तक, स्पॉटिड सेलेब्स का दिखा स्वैग
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चलिए ले चलते हैं आपको मुंबई की सैर पर और दिखाते हैं जमीं पर जब सितारे उतरते हैं तो क्या करते हैं। मायानगरी में घूमते हमारे कैमरे की रडार पर आई इंडस्ट्री की लेटेस्ट सेलीब्रिटी यानी तारा सुतारिया। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से चर्चा में आईं तारा इन दिनों दो दो फिल्मों पर काम कर रही हैं। एक है मरजांवा तो दूसरी है सुनील शेट्टी के बेटे की डेब्यू फिल्म आरएक्स 100। यहां तारा आरएक्स 100 के स्टोर सेशन से निकलती नजर आईं।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिर कैमरे में कैद हुए हीरो शाहरुख खान। अपने दोस्त विक्रम फणनीस की मराठी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे शाहरुख कूल और डैपर लग रहे हैं। नीले रंग की लेदर जैकेट, सफेद टी शर्ट और डेनिम जीन्स पहने शाहरुख बिलकुल टेन्शन फ्री मूड में नज़र आ रहे हैं।
3 of 6
सोनल चौहान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
काफी समय के बाद एक और अदाकारा को स्पॉट किया गया। ये हैं सोनल चौहान, जिन्हें आज भी जन्नत गर्ल के नाम से जाना जाता है। आजकल सोनल चौहान भी फिल्मी दुनिया में अपने कमबैक को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसीलिए अब वह अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान रख रही हैं। हाल ही में आई स्काइफायर नाम की वेब सीरीज़ से सोनल ने अभी डिजिटल डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एवलिन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इसके बाद फिर नंबर आया एवलिन शर्मा का। हाल ही में एवलिन आजके सुपरहिट अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म किस्सेबाज़ में नज़र आईं थी। अक्सर मीडिया से दूर रहने वाली एवलिन भी फैशन से अपडेटेड रहती हैं। इनके कपड़ों की कलर कोडिंग इस बात का सबूत है। मौसम अनुसार एवलिन भी नीला रंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अंगद बेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सभी सितारों की तस्वीरों में एक तस्वीर इनकी भी नज़र आई। सुपर डैड वाली टी शर्ट पहने अंगद बेदी भी मायानगरी की सड़कों पर स्पॉट किए गए। आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म सूरमा में नज़र आए अंगद को भी इस बार बड़ा ब्रेक मिला है। पूरे दो साल के बाद अब वह गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक कारगिल गर्ल में नज़र आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।