{"_id":"5d139c268ebc3e3cb94f7bd6","slug":"bollywood-celebs-spotted-shahid-kapoor-tamanna-bhatia-rajnikanth-kiara-advani-mandana-karimi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैमरे में यूं कैद हुए सेलेब्स, पुलिस कार में बैठे नजर आए रजनीकांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैमरे में यूं कैद हुए सेलेब्स, पुलिस कार में बैठे नजर आए रजनीकांत
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह हैं मायानगरी में अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई सितारों की तस्वीरें। इन तस्वीरों में सबसे ऊपर है सुपर 30 के सुपर सितारे ऋतिक रोशन की तस्वीर। अपनी फिल्म सुपर 30 के रिलीज़ की तैयारियों में व्यस्त ऋतिक फिल्म के जमकर प्रमोशन करते हुए यहां नज़र आएं हैं। आजकल सितारों का फेवरेट चल रहा नांरगी रंग ऋतिक पर भी काफी सूट कर रहा है।
2 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इनके बाद नंबर है फिल्म कबीर सिंह के हिट होने की खुशियां मना रहे शाहिद कपूर। शाहिद कपूर की यह मुस्कान देख आप भी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वह इस फिल्म को मिली सक्सेस को लेकर कितने खुश हैं। आखिर खुश हों भी क्यों ना, इस फिल्म ने इस साल रिलीज़ हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ जो दिए हैं। इसी के चलते फिल्म कल 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गई है।
3 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सितारों के अलावा मायानगरी में मिल्की ब्यूटी को भी स्पॉट किया गया। मिल्क ब्यूटी यानी तमन्ना भाटिया। तमन्ना यहां एक चैट शो के लिए पहुंची हैं, जहां उन्होंने अपने सौंदर्य और मेकअप टेकनीक्स को लेकर काफी देर चर्चा भी की। इस वन पीस फ्लॉरल पिंक कलर की ड्रेस में तमन्ना किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रजनीकांत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मायानगरी में इन सभी सितारों के अलावा अपनी आने वाली फिल्म दरबार की शूटिंग करते हुए साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी नज़र आए। इस तरह के सीन्स के लिए खास कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। यह भी एक खास कैमरा है जिसे खास तौर पर गाड़ी के इस सीन को शूट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं गाड़ी पर गौर करें तो रजनीकांत गाड़ी में पुलिसवालों के साथ बैठे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म कबीर सिंह में जितनी वाह वाह शाहिद ने अपने अभिनय के लिए बटोरी है, उतनी ही कम तारीफ फिल्म में प्रीती बनी कियारा आडवाणी की हुई है। इसीलिए बिना कुछ समय बरबाद किए किआरा ने अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करदिया है। कियारा के हाथ में यह किताब साबित करती हैं, कि अब वह किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। साथ ही साथ बता दें कि यह नया प्रोजेक्ट करण जौहर की अगली नेटफ्लिक्स फिल्म "गिल्टी" है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।