सब्सक्राइब करें

Bollywood: 45 और 50 की उम्र पार कर चुके ये सितारे अब तक हैं अविवाहित, अकेले बिता रहे जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 03 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs unmarried above age of 45 and 50 Salman khan tabu Akshay Khanna randeep hooda Uday Chopra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। कलाकारों की जिंदगी आम लोगों की जिंदगी से बिल्कुल अलग होती है। काम के चलते कई बार सितारे को इस बात तक का एहसास नहीं रह जाता कि उन्हें अपनी जिंदगी बिताने के लिए एक जीवनसाथी की जरूरत है। बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं, जो बिना शादी किए ही काफी खुश हैं। चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 45 की उम्र पार करने के बाद भी आज तक शादी नहीं की है।

Trending Videos
Bollywood Celebs unmarried above age of 45 and 50 Salman khan tabu Akshay Khanna randeep hooda Uday Chopra
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान का। सलमान खान की शादी की खबर सुनने के लिए तो उनका हर फैन तरस रहा है। शादी के सवाल पर सलमान हमेशा गोलमोल जवाब देकर निकल जाते हैं। हालांकि 57 साल के हो चुके सलमान का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है, लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी की दहलीज पर नहीं पहुंच पाया। उम्र के इस पड़ाव पर भी सलमान खान अब तक अविवाहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs unmarried above age of 45 and 50 Salman khan tabu Akshay Khanna randeep hooda Uday Chopra
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अक्षय खन्ना का। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। 1997 में आई फिल्म 'हिमालयपुत्र' से अक्षय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। 48 साल की उम्र में भी अक्षय अकेले जिंदगी बिता रहे हैं।

Bollywood Celebs unmarried above age of 45 and 50 Salman khan tabu Akshay Khanna randeep hooda Uday Chopra
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media

उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उदय चोपड़ा ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उनका सिक्का नहीं चल पाया। 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा आखिरी बार 'धूम 3' में नजर आए थे। 50 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की।

विज्ञापन
Bollywood Celebs unmarried above age of 45 and 50 Salman khan tabu Akshay Khanna randeep hooda Uday Chopra
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी 47 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed