फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं बॉलीवुड के ये 7 कपल्स, सलमान का पहला प्यार आज भी है उनके साथ

Mon, 23 Apr 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs who are friends after their breakup
Salman Khan

बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत और इश्क, मिलना-बिछड़ना और कई तमाम कंट्रोवर्सी की बातें आम हो गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स रहे हैं जो ब्रेकअप के बाद भी दोस्त की तरह रह रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...   

सलमान और संगीता

bollywood celebs who are friends after their breakup
Salman and Sangeeta

इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का। बता दें कि सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की रिलेशनशिप के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। माना जाता है कि संगीता सलमान का पहला प्यार था। लेकिन सलमान और संगीता का प्यार परवान नहीं चढ़ा सका और संगीता ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली। लेकिन आपको बता दें कि संगीता आज भी सलमान के पारिवारिक फंक्शन्स में दिखाई देती हैं। 

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

bollywood celebs who are friends after their breakup
Akshay and Shilpa

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों को कई फिल्मों में एक साथ भी देखा गया। लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच दूरी बन गई और शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। माना जाता है कि शिल्पा और ट्विंकल खन्ना आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं और इस दौरान अक्षय का लगाव ट्विंकल की ओर ज्यादा बढ़ने लगा जिसके चलते शिल्पा ने खिलाडी़ कुमार से किनारा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर और अनुष्का

bollywood celebs who are friends after their breakup
Ranveer Singh And Anushka Sharma

2010 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का के साथ उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था। लेकिन दोनों के बीच कब दूरियां पैदा हो गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन आज भी यह दोनों अच्छे दोस्त की तरह हैं। 

विज्ञापन

सलमान और कटरीना

bollywood celebs who are friends after their breakup
salman and katrina

सलमान खान को संगीता और एश्वर्या के बाद कटरीना से जोड़ा गया। बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सलमान और कटरीना की रिलेशनशिप की बातें चलती थीं। दोनों के बीच तकरीबन पांच साल तक अफेयर रहा। लेकिन फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद सलमान और कटरीना अलग हो गए। लेकिन आज वह दोनों दोस्त की तरह रहते हैं और इसका जीता-जागता सबूत है फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed