आज के वक्त में सोशल मीडिया फैंस और सितारों के बीच एक सीधा माध्यम बन गया है। अब सितारे जो भी चाहें वो बात सीधे सोशल मीडिया की मदद से अपने फैंस तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करके अपना प्यार और कभी कभी गुस्सा भी जाहिर कर सकते हैं। आज करीबन हर सितारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है, लेकिन वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो आज भी इंस्टाग्राम से दूरी बनाए हुए हैं। इस लिस्ट में एक नाम करीना कपूर खान का भी था लेकिन करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू कर लिया है। लेकिन फिर भी कई सितारे ऐसे हैं जो इंस्टाग्राम पर आधिकारिक तौर से मौजूद नहीं हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे।
इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं हैं ये बॉलीवुड सितारे, करीना कपूर खान ने हाल ही में मारी दमदार एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के क्यूट हंक कहे जाने वाले रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर से मौजूद नहीं है। हालांकि कई बार ऐसा सुनने को मिला गया है कि रणबीर कपूर का एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसके बारे में कुछ खास लोगों को ही पता है। इस अकाउंट से रणबीर सब पर नजर रखते हैं लेकिन रणबीर के बारे में कोई पता नहीं लगा पाता है। बात रणबीर के फिल्मी करियर की करें तो उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।
सैफ अली खान
एक तरफ जहां करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है तो वहीं सैफ अली खान अभी भी इंस्टाग्राम से आधिकारिक तौर पर दूर हैं। बता दें कि सैफ अली खान के कई फैन पेज हैं, वहीं कुछ पेज तो अपने आप को आधिकारिक अकाउंट भी बताते हैं लेकिन सैफ अली खान का एक भी वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। यानि ऐसे में तो कहा जा सकता है कि सैफ अली खान आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर नहीं हैं।
रानी मुखर्जी
अपने लंबे करियर में एक के बाद कई फिल्मों से धमाका कर चुकीं रानी मुखर्जी भी सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं। रानी मुखर्जी के नाम से तो कई अकाउंट्स हैं लेकिन कोई भी आधिकारिक वेरिफाइड अकाउंट नहीं है। बता दें कि रानी हाल ही में फिल्म मर्दानी 2 में नजर आईं थीं। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। वहीं रानी जल्दी ही फिल्म सूर्यवंशी में कैमियों करती भी नजर आएंगी।
रेखा
सिनेमा को एक नया आयाम देने वालीं अभिनेत्री रेखा भी इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं हैं, हालांकि इसके बाद भी अक्सर रेखा की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाती हैं। वहीं फैंस भी इंस्टाग्राम पर हैशटैग रेखा के नाम से उनकी नई तस्वीरें ढूंढ़ लेते हैं। बता दें कि आज भी रेखा अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं।