बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस बड़ी संख्या में होते हैं। ऐसे में अगर सेलेब को जरा सी भी समस्या होती है तो उनके फैंस चिंतित हो जाते हैं। कुछ वक्त पहले ही अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। जिसके कुछ वक्त बाद दोनों ने फैंस को इस बात की जानकारी दी की वो सही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है और इससे पहले भी कई बार आपके पसंदीदा सेलेब्स गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने गंभीर बीमारियों को मात दी।
गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं ये पांच सेलेब्स, सलमान की हीरोइन तो खड़ी भी नहीं हो पाती थीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक वक्त पर टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। दरअसल अमिताभ को एक वक्त पर पीठ में काफी दर्द रहता था लेकिन उन्होंने कभी इसको सीरियस नहीं लिया, लेकिन जब उन्होंने इलाज करवाया तो उन्हें पता लगा कि उनकी रीढ़ की हड्डी में टीबी है। वहीं 2006 में उन्हें पता लगा कि उन्हें हेपेटाइटिस बी है। हालांकि इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता होगा कि अपनी टीनेज के दौरान वो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुकी हैं। लेकिन सोनम ने इस बीमारी को मात दी।
स्नेहा उल्लाल
सलमान खान के साथ फिल्म लकी में नजर आईं स्नेहा उल्लाल को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर था। इस गंभीर बीमारी की वजह से वो बहुत कमजोर हो गई थीं और आधे घंटे तक भी खड़ी नहीं हो पाती थीं। हालांकि लंबे इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई है।
दीपिका पादुकोण
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हर किसी के दिल में जगह बना चुकीं दीपिका पादुकोण एक वक्त पर डिप्रेशन का शिकार रही हैं। अपनी इस बीमारी के बारे में दीपिका ने इंटरव्यूज में खुलकर बात की थी और कहा था कि कुछ महीनों तक उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें क्या हुआ है, जो कि उनके लिए सबसे मुश्किल था। हालांकि दीपिका ने डिप्रेशन को मात दी।