फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: अतरंगी फैशन से खूब सुर्खियां बटोरते हैं ये सितारे, लिस्ट में अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल

Fri, 12 Jan 2024 11:22 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 12 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो अपनी अदाकारी को लेकर नहीं, बल्कि अजीबो-गरीब फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। तो आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपने अतरंगी फैशन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Trolled For Weird Fashion Akshay Kumar Ranveer Singh Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन, अपारशक्ति खुराना, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता हो या अभिनेत्री, हर कोई लाइमलाइट में बने रहना चाहता है। चाहे वह अपने अभिनय के दम पर सुर्खियां बटोरे या अपने अतरंगी फैशन की वजह से। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी और इवेंट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं और फैंस के दिल पर भी राज करते हैं। वहीं, कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो अपनी अदाकारी को लेकर नहीं, बल्कि अजीबो-गरीब फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। तो आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपने अतरंगी फैशन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Bollywood Celebs Who Trolled For Weird Fashion Akshay Kumar Ranveer Singh Amitabh Bachchan
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार भी अपने कपड़ों के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। दरअसल, अक्षय हाल ही में एयरपोर्ट पर प्लाजो पहने नजर आए थे। अभिनेता के इस अतरंगी फैशन को देख लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर दी थी। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अभिनेता खूब सुर्खियों में रहे।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने गया में किया माता-पिता के लिए पिंडदान, अयोध्या के राम मंदिर जाने की भी जताई इच्छा

Bollywood Celebs Who Trolled For Weird Fashion Akshay Kumar Ranveer Singh Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन 
बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता छोटे पर्दे के शो कौन बनेगा करोड़पति के दौरान एक अजीबो-गरीब ड्रेस पहने नजर आए थे, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। अभिनेता के इस अतरंगी फैशन को देख लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर दी थी। दरअसल, बिग बी ने सफेद रंग की हुडी के साथ ब्लैक और व्हाइट प्रिटेंट ट्राउजर कम स्कर्ट जैसा कुछ पहना था। अभिनेता अपने इस फैशन की वजह से खूब लाइमलाइट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Trolled For Weird Fashion Akshay Kumar Ranveer Singh Amitabh Bachchan
रणवीर सिंह - फोटो : social media

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए ही जाने जाते हैं। अभिनेता आए दिन अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, वे किसी भी स्टाइल को अपनाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। अभिनेता कभी ब्लेजर पर स्कर्ट, तो कभी प्लाजो पहने नजर आते हैं। अपनी शादी के रिसेप्शन में अभिनेता ने लेजर लाइट लगा ब्लेजर पहना था। इस अतरंगी ब्लेजर से अभिनेता ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें: प्रभास-दीपिका फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने किया नई तारीख का एलान

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Trolled For Weird Fashion Akshay Kumar Ranveer Singh Amitabh Bachchan
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media

अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता भी अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहते हैं। वे फिल्मों से ज्यादा अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने कपड़ो के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें वे ब्लेजर के साथ स्कर्ट पहने नजर आए। अपने इस अतरंगी फैशन की वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed