आज के दौर में हर कोई बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर अपनी किस्मत आजमाना चाह रहा है। बॉलीवुड लोकप्रियता के मामले में हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है। इस इंडस्ट्री में कई पड़ोसी मुल्क के कलाकारों ने आकर अपना करियर बनाया है। कई ऐसे पाकिस्तानी स्टार्स हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भारत में भी नाम कमा चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय के लिए खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood: पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, आज भी रखते हैं तगड़ी फैन फॉलोइंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि एक्टर अरबाज खान पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आए थे। इस फिल्म में अरबाज ने शाकीर खान का रोल निभाया था।
Chandu Champion: 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना, बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ
अभिनेत्री किरण खेर ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फिलहाल रिएलिटी शोज जज करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर साल 2003 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में नजर आई थीं।
Chandu Champion: 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना, बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। नसीरुद्दीन ने अपने अभिनय का दमखम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में भी दिखाया है। बता दें कि अभिनेता ने पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा' में काम किया था। यही नहीं, इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म 'जिंदा भाग' में भी लीड रोल निभाया था।
Bhojpuri: इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस से इंडस्ट्री में मचाया तहलका, इंटीमेट सीन देकर धड़काया फैंस का दिल
अभिनेत्री नेहा धूपिया भी बॉलीवुड में एक दमदार कमबैक की तैयारी कर रही हैं। नेहा बॉलीवुड के साथ–साथ पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। बता दें कि नेहा ने 'प्यार ना करना' फिल्म में आइटम नंबर किया था।
Bhojpuri: इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस से इंडस्ट्री में मचाया तहलका, इंटीमेट सीन देकर धड़काया फैंस का दिल