दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित को बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।
शीला दीक्षित के निधन से बॉलीवुड में शोक और बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय की अपील सहित 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में मानसून ने अपना कहर बरपा रखा है। बिहार और असम में जारी बाढ़ के कहर में अबतक 139 लोगों की जानें जा चुकी है। बिहार में बाढ़ से अबतक 92 और असम में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहीं राज्य सरकारों के साथ बॉलीवुड सितारे भी पीड़ितों की आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के लिए जनता से ऐसे मदद मांग रहे हैं अक्षय कुमार, अब तक कर चुके हैं करोड़ों रुपए दान
मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। इन दिनों वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं। लेकिन इससे पहले मलाइका ने डांस रियलिटी शो डीआईडी की शूटिंग की। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिससे उनके फैंस अंजान थे।
पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का खुलासा- छइयां-छइयां गाने की शूटिंग के दौरान शरीर से बहने लगा था खून
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं लेकिन इन दिनों तैमूर के साथ-साथ सनी लियोनी के बेटों की चर्चा जोरों से होने लगी है।
पढ़ें: लोगों ने तैमूर से की सनी लियोनी के बेटे की तुलना, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से लेकर उनके फैंस तक, सभी लोगों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया था। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु ने कटरीना का एक मीम शेयर किया। उनका यह मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें: बॉलीवुड डायरेक्टर ने कटरीना कैफ पर बनाया MEME, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब