फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल छोटी मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं राहुल देव, बॉलीवुड के इन कपल्स के बीच भी है उम्र का फासला

Wed, 11 Mar 2020 03:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
bollywood couple age gap like actors mugdha godse and rahul dev
mugdha godse rahul dev - फोटो : social mediA
राहुल देव और मुग्धा गोडसे बीते सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। राहुल देव ने मुग्धा के साथ उम्र के फासले को लेकर पहली बार बात की है । हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि ये कोई बड़ा गैप नहीं है। उनके माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था। उन्होंने कहा, 'हमारी उम्र में लगभग 14 साल अंतर है और इसने मुझे चिंतित भी किया था, लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ कि मेरे माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था। तो यह इतना बड़ा अंतर नहीं है। इसके अलावा, मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, उम्र का अंतर और बाकी सब कुछ भी मुद्दा नहीं होना चाहिए।' राहुल और मुग्धा अकेले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके प्यार के बीच उम्र आड़े नहीं आई । अगली स्लाइड में देखिए ऐसे ही कपल की लिस्ट...

 

bollywood couple age gap like actors mugdha godse and rahul dev
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।
bollywood couple age gap like actors mugdha godse and rahul dev
कमल हासन और सारिका
कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood couple age gap like actors mugdha godse and rahul dev
dimple kapadia
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 3 साल तक अफेयर चला। दोनों ने 1973 में शादी की। जब डिंपल और राजेश खन्ना के बीच प्यार के किस्से चल रहे थे उस वक्त उनकी उम्र केवल 16 साल थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
bollywood couple age gap like actors mugdha godse and rahul dev
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed