फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं ये कपल्स, दर्शकों को भी नहीं पता होगा इनके बीच है पति पत्नी का रिश्ता

Sat, 19 Dec 2020 01:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Have Stay Away Their Personal Life From Limelight
लाइमलाइट से दूर रहने वाले बॉलीवुड कपल्स - फोटो : फाइल फोटो

शाहरुख खान- गौरी खान, अक्षय कुमार- ट्विकल खन्ना, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ये सभी बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शामिल होते हैं। बॉलीवुड के ये मशहूर कपल्स लोगों के दिलों पर राज तो करते ही हैं साथ ही साथ लोगों को इंस्पायर भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं। ये आपस में पति-पत्नी का रिश्ता रखते हैं ये बात भी कम ही लोग जानते हैं। इस पैकेज में आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कपल्स के बारे में बताएंगे जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं...

Bollywood Couples Who Have Stay Away Their Personal Life From Limelight
मनोज पाहवा, सीमा पाहवा - फोटो : फाइल फोटो

सीमा पाहवा- मनोज पाहवा
सीमा पाहवा और मनोज पाहवा दोनों ही बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं। दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी खास और अलग पहचान बनाई है। दोनों की ही अपनी फैन फॉलोइंग भी है। सीमा और मनोज की मुलाकात दिल्ली के एक थिएटर में हुई थी। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सीमा और मनोज दोनों ही टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही जगह खासी पहचान बना चुके हैं।

Bollywood Couples Who Have Stay Away Their Personal Life From Limelight
कुमुद मिश्रा, आयशा रजा - फोटो : File Photo

कुमुद मिश्रा- आयशा रजा
कुमुद मिश्रा पिछले कुछ सालों से ही लाइमलाइट में आए हैैं। उनकी पत्नी आयशा भी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में नजर आती रहती हैं। वैसे इन दोनों की मुलाकात भी थियेटर में हुई थी। कुमुद और आयशा असल जिंदगी में पति- पत्नी हैं इस बारे में शायद आपको भी आज ही पता चल रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Have Stay Away Their Personal Life From Limelight
केके मेनन, निवेदिता भट्टाचार्या - फोटो : फाइल फोटो

केके मेनन- निवेदिता भट्टाचार्य
बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता केके मेनन फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनकी पत्नी निवेदिता भी टीवी की जानी मानी अदाकारा रही हैं। इसके अलावा निवेदिता कई फिल्मों में भी सहायक भूमिका निभा चुकी हैं। ये टैलेंटेड कपल लाइमलाइट से काफी दूर रहता है।

विज्ञापन
Bollywood Couples Who Have Stay Away Their Personal Life From Limelight
Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala mumbai

मनोज बाजपेयी- शबाना रजा
मनोज बाजपेयी और शबाना रजा (नेहा) भी लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को अक्सर अखबारों और टीवी की सुर्खियां नहीं बनने दिया। मनोज और नेहा की मुलाकात फिल्म 'सत्या' के प्रीमियर के दौरान हुई थी। यहां से हुई दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। नेहा अब फिल्मों और चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed