फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood & Cricketers:इन हसीनाओं के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए थे ये क्रिकेटर्स, शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा रिश्ता

Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Cricketers Love Affairs couples who did not get married but got popularity for their affair
नीना, विवयन, युवराज, किम - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार दीवाना मस्ताना तो होता ही है साथ ही कब किससे और कहां हो जाए किसी को पता नहीं चलता है। कभी साथ काम करते करते प्यार हो जाता है तो कभी कभी दूसरे प्रोफेशन में रहते हुए भी रिश्ते जुड़ जाते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता रहा हैं। पिच पर अच्छों अच्छों की छुट्टी कर देने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड की हसिनाओं के आगे क्लीन बोल्ड हो गए। कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के बीच अफेयर रहा लेकिन जहां कुछ रिश्ते शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ समय के साथ पीछे छूट गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में जिनमें प्यार तो दिखा लेकिन शादी नहीं हो पाई।



हेमा मालनी- एस. वेंकटराघवन

हेमा मालिनी की खूबसूरती पर धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार ही नहीं बल्कि क्रिकेटर एस वेंकटराघवन भी फिदा थे। वेंकटराघवन हेमा को काफी पसंद करते थे लेकिन उस समय हेमा को जीतने के लिए धर्मेंद्र किसी को भी आगे नहीं आने दे रहे थे। ऐसे में वेंकटराघवन अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार करने के बाद भी हेमा मालिनी से शादी नहीं कर पाए।

Bollywood Cricketers Love Affairs couples who did not get married but got popularity for their affair
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : Social media

नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता के अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। एक दौर ऐसा था जब दोनों एक दूसरे के साथ हर वक्त देखे जाते थे। इस दौरान नीना गर्भवती भी हो गईं और उन्होंने मसाबा को जन्म भी दिया लेकिन उनकी शादी विवियन से नहीं हुईं। नीना ने मसाबा को अकेले बड़ा किया लेकिन किसी किसी मौके पर तीनों साथ भी नजर आ जाते हैं।

Bollywood Cricketers Love Affairs couples who did not get married but got popularity for their affair
रवि शास्त्री और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह-रवि शास्त्री

सैफ के प्यार में पड़ने से पहले अमृता का नाम रवि शास्त्री संग जुड़ा था। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया था। यहां तक कि उन्होंने एक दूसरे के लिए दुनिया के सामने प्यार का इजहार भी कर दिया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और फिर दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Cricketers Love Affairs couples who did not get married but got popularity for their affair
किम शर्मा, युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
किम शर्मा-युवराज सिंह

एक वक्त ऐसा था जब युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा से जुड़ा था। दोनों के अफेयर को देखकर लगता था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। किसी वजह से दोनों अलग हो गए और युवराज ने हेजल से शादी कर ली। वहीं किम का नाम अब लिएंडर पेस से जुड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Bollywood Cricketers Love Affairs couples who did not get married but got popularity for their affair
दीपिका पादुकोण, महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण- महेंद्र सिंह धोनी

दीपिका जब फिल्म इंडस्ट्री में नई नई आईं थी तो उनका नाम क्रिकेटर धोनी से जुड़ा था। वह कई बार धोनी के मैच देखने भी गई थीं और उनकी जोड़ी को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed