{"_id":"622658bab796e81edb3b1d02","slug":"bollywood-dilip-kumar-and-madhubala-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhubala-Dilip Kumar: बहुत खूबसूरत थी दोनों की प्रेम कहानी, सिर्फ एक जिद...और तबाह हो गया था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhubala-Dilip Kumar: बहुत खूबसूरत थी दोनों की प्रेम कहानी, सिर्फ एक जिद...और तबाह हो गया था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिलीप कुमार और मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दिलीप कुमार और मधुबाला की जोड़ी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी कही जाती है। दिलीप कुमार हमेशा मधुबाला को लेकर चर्चा में रहे। बॉलीवुड में जब भी प्रेम कहानी की जिक्र होता है सबसे पहला नाम इन्हीं दोनों का लिया जाता है। इनकी प्रेम कहानी जितनी पर्दे पर खूबसूरत थी, उतनी ही असल जिंदगी में भी थी। दोनों का रिश्ता 9 साल तक चला था, लेकिन सिर्फ एक जिद की वजह से ये खूबसूरत प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो सकी। बाद में दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी की और मरते दम तक सायरा बानो ही उनके साथ रहीं। मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली थी।
Trending Videos
2 of 4
दिलीप कुमार और मधुबाला
- फोटो : फाइल
कहते हैं कि मधुबाला और दिलीप कुमार पहली बार फिल्म तराना के सेट पर मिले थे। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। उस समय मधुबाला महज 18 साल की थीं और दिलीप साहब थे 29 के। मधुबाला बेहद खूबसूरत थीं, उस दौर में सभी उनके दीवाने हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्वालियर में फिल्म की शूटिंग हो रही थी। उस दौरान कुछ गुंडों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मधुबाला-दिलीप कुमार
- फोटो : Instagram
इस घटना के बाद मधुबाला के पिता ने शूटिंग की लोकेशन बदलने के लिए कहा। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया और दिलीप साहब ने कोर्ट में फिल्म डायरेक्टर का साथ दिया। इसी के बाद से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। एक इंटरव्यू में मधुबाला की बहन ने बताया था कि मधुबाला चाहती थीं कि दिलीप साहब उनके पिता से माफी मांग लें। दोनों की फोन पर बात हुई थी। तब दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा था कि तुम अपने पिता को छोड़ दो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। दोनों की अपनी जिद थी। इस वजह से रिश्ता तबाह हो गया।
4 of 4
मधुबाला, दिलीप कुमार
- फोटो : Bollywood
इस केस के बाद मधुबाला और दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म मुगले-आजम एक साथ की। उस दौरान रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ चुके थे कि दिलीप मधुबाला से बात तक नहीं करते थे। पर्दे पर सलीम और अनारकली की मोहब्बत जारी थी लेकिन असल जिंदगी में दूरियां बढ़ चुकी थीं। इसी फिल्म के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला अलग हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।