दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती लाइमलाइट से दूर थीं। बाहर भी वह बहुत ज्यादा घूमते-फिरते नहीं दिखाई देती थीं। काफी समय के बाद रिया अपने पुराने अंदाज में वापस आ गई हैं। पुरानी बातों को भुलाकर वह आए दिन सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया अपनी हॉट तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। जिन्हें फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस भी रिया के काम पर वापस लौटने से काफी खुश हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Photos: लाल ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बेहद बोल्ड लुक, फैंस बोले- हाय लाल मिर्ची
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन