सब्सक्राइब करें

Salman Khan: दर्शकों के लिए डबल धमाका लेकर आए सलमान खान, वीडियो में दिखा अभिनेता का मजेदार अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Mar 2022 11:34 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Salman Khan new ad film: Salman Khan brought Double Salman Double Swag for the audience the funny video of actor went viral on internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों को भी सलमान का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। सामने आए इस वीडियो में सलमान खान के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। क्लिप में एक तरफ सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन के प्रेम नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आज के सलमान खान खड़े नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
Salman Khan new ad film: Salman Khan brought Double Salman Double Swag for the audience the funny video of actor went viral on internet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को अभिनेता सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता प्रेम को अपना फ्यूचर बताते हैं। इस पर प्रेम हैरानी और उत्सुकता में उनसे फ्यूचर से जुड़े कई सवाल पूछता नजर आ रहा है। वीडियो में सलमान खान प्रेम के पास जाते हैं और कहते हैं स्वागत नहीं करोगे हमारा, हम फ्यूचर से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan new ad film: Salman Khan brought Double Salman Double Swag for the audience the funny video of actor went viral on internet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान को देख प्रेम कहता है, फ्यूचर में भी मेरी बॉडी तो इस पर सलमान कहते हैं सेम। फिर प्रेम पूछते हैं और फैंस का प्यार, इस पर जवाब देते हुए सलमान कहते हैं सेम। इसके बाद प्रेम सलमान से पूछता है और शादी। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेम कहते हैं हो गई, तुम्हारी सभी गर्लफ्रेंड्स की।

Salman Khan new ad film: Salman Khan brought Double Salman Double Swag for the audience the funny video of actor went viral on internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान से मिले इस जवाब से निराश होकर प्रेम कहते हैं मतलब फ्यूचर में भी सब कुछ सेम टू सेम ही है। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनके जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं। वहीं कई फैंस को वीडियो में सलमान खान डबल रोल बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल सलमान खान का यह लेटेस्ट वीडियो उनके एक एड फिल्म का है, जिसका एक हिस्सा उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

विज्ञापन
Salman Khan new ad film: Salman Khan brought Double Salman Double Swag for the audience the funny video of actor went viral on internet
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान लंबे समय बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। अभिनेता जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का सीक्वल होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed