बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर चीज पर ध्यान देते हैं और ऐसे में बी टाउन के कुछ अनसुने किस्से भी चर्चा का विषय बन जाते हैं, जिनकी वजह से सितारों की निजी जिंदगी भी प्रभावित होती है। दरअसल, कई बार सितारों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सुर्खियों में आ जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इनमें से कुछ लोगों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली तो कोई शादी कर चुका है।
Extra Marital Affairs: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते चर्चा में रहे ये सितारे, शादी टूटने की भी आ गई थी नौबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज और ऐतराज फिल्म में साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं, जिससे ट्विंकल खन्ना काफी नाराज हो गई थीं। कहा जाता है कि नाराजगी के चलते ट्विंकल ने सेट पर सबके सामने अक्षय को थप्पड़ तक मार दिया था, जिसके बाद अभिनेता ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।
Pushpa : कोरियन लड़की पर चढ़ा ‘श्रीवल्ली’ का खुमार, अल्लू अर्जुन जैसा डांस कर जीत लिया सबका दिल
आदित्य पंचोली-कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन और पंगा गर्ल कही जानी वाली कंगना रणौत का नाम आदित्य पंचोली के साथ जुड़ चुका है। कुछ दिनों तक दोनों के एक साथ होने की खबरें आई थीं, लेकिन फिर दोनों के बीच अनबन होने लगी और वह एक-दूसरे के लिए पब्लिकली नेगेटिव बयान भी देते नजर आए। इतना ही नहीं कंगना ने सरेआम आदित्य पंचोली पर अपना शोषण करने का आरोप लगाया था। वहीं, आदित्य की पत्नी इस बारे में जानती थीं। उन्होंने खुलेआम कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का भी एलान किया था।
KRK: श्रद्धा मर्डर केस पर कमाल आर खान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- बीच रोड पर खड़ा करके...
शत्रुघ्न सिन्हा-रीना रॉय
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पूनम सिन्हा से शादी के बाद शत्रुघ्न का नाम रीना के साथ काफी समय तक जुड़ा था। कहा जाता है कि जब रीना ने शत्रुघ्न से रिश्ते को आगे बढ़ाने को कहा, तो एक्टर ने अपने परिवार का हवाला देते हुए अभिनेत्री से दूरी बना ली। वहीं, कई लोगों का आज भी ये मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा पूनम सिन्हा की नहीं रीना रॉय की बेटी हैं, क्योंकि दोनों की शक्ल हूबहू एक-दूसरे से मिलती है। हालांकि पूनम ने इन खबरों के बेबुनियादी बताया था।
Riya Sen: कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के बादशाह के साथ भी जुड़ चुका है। 2006 में फिल्म डॉन के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद से गौरी खान और शाहरुख के बीच दरार आने लगी थी। खबरों की मानें तो गौरी ने इस सबके चलते प्रियंका को फटकार लगा दी थी। लेकिन कुछ समय बाद शाहरुख और गौरी के बीच सब ठीक हो गया और प्रियंका ने दोनों से दूरी बना ली।
Elli Avrram: इवेंट में एली अवराम की ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, ट्रोल करते हुए बोले- उर्फी करती तो...