{"_id":"5ac45b284f1c1bcb618b537d","slug":"bollywood-famous-actress-parveen-babi-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब आधी रात को सड़क पर भागने लगी थीं परवीन बाबी, आखिरी दिनों में ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...जब आधी रात को सड़क पर भागने लगी थीं परवीन बाबी, आखिरी दिनों में ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
परवीन बाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था। उनसे पहले तक हीरोइनें स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी और तंग सूट पहने नजर आती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की तरह थी। 1976 से 80 के बीच वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में दूसरे नंबर पर थीं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
परवीन बॉबी
सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में उतनी ही वो उतनी ही अंधेरों में डूबी थीं। परवीन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा। लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हुआ था। फेमस मैगजीन 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
परवीन बाबी
परवीन उस समय अपने करियर के चरम पर थीं जब महेश भट्ट से उन्हें प्यार हो गया था। इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में आकर रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं। परवीन और महेश एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवीन बॉबी
विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना नामुमकिन हो गया था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया।
विज्ञापन
परवीन बाबी
इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।