फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के मशहूर लव ट्रायंगल: जब तीसरे के आते ही खराब हो गए थे इन सितारों के रिश्ते

Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Famous Love Traingles: Rekha Amitabh Jaya, Ranbir Deepika Katrina
बॉलीवुड के मशहूर लव ट्रायंगल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के बीच प्यार, इश्क और मोहब्बत आम बात है। फिल्मों में काम करते-करते सितारे कब एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। लेकिन जितनी जल्दी ये रिश्ते बनते हैं, उतनी जल्दी टूट भी जाते हैं। बॉलीवुड में रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह है जब दो सितारों की प्रेम कहानी के बीच किसी तीसरे की एंट्री होती है। चलिए आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही लव ट्रायंगल के बारे में जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

Bollywood Famous Love Traingles: Rekha Amitabh Jaya, Ranbir Deepika Katrina
अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन - फोटो : Instagram
रेखा - अमिताभ - जया
 

बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी की बात की जाए और रेखा, अमिताभ बच्चन के अफेयर की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अमिताभ बच्चन ने यूं तो जया भादुड़ी से शादी की थी लेकिन एक समय वो रेखा के इतने करीब आ गए थे कि उनकी शादी भी खतरे में पड़ गई थी। इन तीनों के बीच 'पति-पत्नी और वोह' का सटीक उदाहरण देखने को मिला था।

Bollywood Famous Love Traingles: Rekha Amitabh Jaya, Ranbir Deepika Katrina
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण - रणबीर कपूर - कटरीना कैफ
 

बॉलीवुड के लव ट्रायंगल में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। फिल्म बचना ए हसीनों की शूटिंग के दौरान रणबीर और दीपिका एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों ने खुलेआम अपने इश्क को कुबूला था लेकिन फिल्म राजनीति की शूटिंग शुरू होते ही दोनों के बीच कटरीना कैफ की एंट्री हो गई और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका रणवीर सिंह से मिलीं और उनसे शादी कर ली जबकि रणबीर का कटरीना से भी ब्रेकअप हो गया और अब वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Famous Love Traingles: Rekha Amitabh Jaya, Ranbir Deepika Katrina
शाहिद कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर - करीना कपूर - सैफ अली खान

शाहिद और करीना भी करियर के शुरुआती दौर में रिलेशन में थे लेकिन फिर टशन की शूटिंग के दौरान करीना की लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई और सब कुछ बदल गया। उस दौरान वैसे भी शाहिद-करीना के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। ऐसे में जब करीना को सैफ से सहारा मिला तो उनका झुकाव उनकी तरफ बढ़ गया। शाहिद को छोड़कर करीना सैफ की बाहों में जा पहुंचीं। दोनों ने शादी कर ली जबकि शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज की।

 

विज्ञापन
Bollywood Famous Love Traingles: Rekha Amitabh Jaya, Ranbir Deepika Katrina
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन - ऋतिक रोशन - कंगना रणौत
 

शादी शुदा ऋतिक को लव ट्रायंगल के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। काइट्स के दौरान पहले उनका नाम विदेशी अदाकारा बारबरा मोरी के साथ जुड़ा। इसके बाद कंगना रणौत के साथ उनका रिश्ता खुलकर सामने आया। इन सबकी वजह से सुजैन से उनका रिश्ता हाशिये पर चला गया और फिर 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed