{"_id":"671f6b4740c97ed1f00e94b0","slug":"bollywood-films-are-based-on-reincarnation-karz-housefull-5-om-shanti-om-neel-kamal-karan-arjun-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reincarnation Bollywood films: बॉलीवुड की ये फिल्में हैं पुनर्जन्म पर आधारित, जानें सस्पेंस से भरी इनकी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Reincarnation Bollywood films: बॉलीवुड की ये फिल्में हैं पुनर्जन्म पर आधारित, जानें सस्पेंस से भरी इनकी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:13 PM IST
सार
फिल्म 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 6
पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को पहली रिलीज में प्रशंसकों का प्यार मिला था। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही पुनर्जन्म पर आधारित फिल्मों के बारे में।
2 of 6
हाउसफुल 4
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 4 (2019)
साल 2019 में 'हाउसफुल 4' अक्षय कुमार, रितेश देखमुख, बॉबी देओल, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा को देखा गया। यह फिल्म 14वीं शताब्दी के राजकुमार और राजकुमारियों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो 800 साल बाद दोबारा मिलते हैं।
3 of 6
ओम शांति ओम
- फोटो : सोशल मीडिया
ओम शांति ओम (2007)
साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' पुनर्जन्म पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा गया था। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की ये डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर का बेस्ट अवॉर्ड मिला था। यह कहानी बॉलीवुड की अदाकारा और एक स्टार के स्ट्रगल की कहानी है। जो पुनर्जन्म लेकर कातिल का पर्दा फाश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करण अर्जुन का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
करण अर्जुन (1995)
साल 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन को प्रशंसकों का प्यार मिला है। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया। फिल्म में एक लाचार मां के दो बेटों की कहानी है, जो मरने के बाद अलग-अलग घरों में पैदा होते हैं। पुनर्जन्म की याद आते ही वह एक साथ मां के पास लौट आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कर्ज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कर्ज (1980)
साल 1980 में आई फिल्म 'कर्ज' में ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी गरेवाल एक साथ नजर आए। फिल्म एक लड़के की कहानी है, जो सिंगर और म्यूजिशियन है। उसे एक धुन बजाते हुए कुछ पुराना याद आ जाता है। जिसे उसने दिलों जान से चाहा था और शादी की थी, उसी महिला ने दौलत के लिए उसका खून कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।