अमेरिका के वापस लौटने के बाद से अफगानिस्तान में हर दिन हालत बदतर होते जा रहे हैं। हर कोई अफगानिस्तान के लोगों के लिए दुआ कर रहा है। अफगानिस्तान में रहने वाले लोगों के लिए कहा जाता है कि वो बॉलीवुड फिल्मों के बड़े फैन हैं। वहां बड़ी संख्या में लोग बॉलीवुड फिल्मों को देखते हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख को लेकर वहां जबरदस्त दीवानगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में हो चुकी हैं। तालिबान के खतरे के बावजूद कई मशहूर निर्देशक अफगानिस्तान में फिल्म की शूटिंग करने का खतरा उठा चुके हैं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान बड़े बड़े बॉलीवुड अभिनेता अफगानिस्तान की यात्रा कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कौन सी बॉलीवुड की हिंदी फिल्में हैं, जिन्हें अफगानिस्तान की धरती पर फिल्माया गया है।
तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में कभी हुई थी इन मशहूर फिल्मों की शूटिंग, तब वक्त कुछ और था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मात्मा (1975)
अफगानिस्तान में शूट हुई बॉलीवुड की पहली फिल्म 'धर्मात्मा' थी। इस फिल्म में फिरोज खान, रेखा, हेमा मालिनी, फरीदा जलाल, प्रेमनाथ, डैनी डेन्जोंगपा, इम्तियाज खान मुख्य भूमिका में थे। एस फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिरोज खान ही थे। फिल्म के गाने 'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो' को अफगानिस्तान के 'बामिया बुद्धा' में शूट किया गया था। अब इस जगह को तालिबानियों द्वारा नष्ट कर दिया गया है।
खुदा गवाह (1992)
1992 में रिलीज हुई 'खुदा गवाह' फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी थे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी। शूटिंग के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद नजीब्बुल्लाह ने अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में देश की आधी एयरफोर्स लगा दी थी। इसके साथ ही बिग बी को वहां शाही सम्मान भी मिला था।
जानशीन (2003)
2003 में फरदीन खान और सलीना जेटली की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'जानशीन' की 20 फीसदी शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तालिबानियों की वजह से तनाव का माहौल था। इसका निर्देशन फिरोज खान ने किया था, जो कि फरदीन के पिता भी हैं।
काबुल एक्सप्रेस (2006)
2006 में यश राज बैनर के तले बनी फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' में जॉन अब्राहम और अरशद वारसी भारतीय पत्रकार की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तालिबान ने पूरी फिल्म की टीम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी हालांकि फिल्म की शूटिंग जारी रही थी। ये पूरी फिल्म अफगानिस्तान पर आधारित थी।