फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सलमान को गेट पर रोकने वाले सीआईएसएफ ऑफिसर की हो रही है तारीफ, देखिये वीडियो

Fri, 20 Aug 2021 02:39 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
CISF officer stops Salman Khan at airport entrance here's why
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी नई फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। रूस रवाना होने से पहले उनको सुरक्षा जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान द्वारा रोका गया था, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान को सुरक्षा जांच के लिए गेट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  



एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो पर टिप्पणी करते हुए  लिखा 'सीआईएसएफ जवान ने जिस तरह सलमान को रोका, ये देखकर अच्छा लगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सीआईएसएफ जवान भी किसी स्टार की तरह दिखाई देता है। एक यूजर ने लिखा, मैं सलमान खान का फैन नहीं हूं। मुझे सीआईएसएफ जवान का सलमान खान को इस तरह रोकना अच्छा लगा। उसे अपनी ड्यूटी करने के लिए मैं सलाम करता हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अपने जवानों को प्यार करता हूं।

 

CISF officer stops Salman Khan at airport entrance here's why
सलमान खान - फोटो : Instagram Post

दरअसल, सीआईएसएफ अधिकारी ने सलमान को सुरक्षा जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था। जिसका एक वीडियो वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सीआईएसएफ अधिकारी की जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सलमान के प्रशंसक हवाई अड्डे पर उनका स्वागत कर रहे हैं और फोटोग्राफर्स उनकी फोटो ले रहे हैं।

 

CISF officer stops Salman Khan at airport entrance here's why
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान वीडियो में ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और रेड शूज में दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सलमान एयरपोर्ट के गेट से अंदर जाने के लिए आगे बढ़े वहां मौजूद सीआईएसएफ ऑफिसर ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए रोक दिया एवं फिर चेकिंग के बाद सलमान खान ने गेट से अंदर एंट्री ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CISF officer stops Salman Khan at airport entrance here's why
सलमान खान - फोटो : Instagram

वीडियो में सलमान खान शांत दिख रहे हैं और धीरे-धीरे टीम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।फोटोग्राफर्स ने जब उनसे पोज देने के लिए गुहार लगाई, तो सलमान ने अपना मास्क उतारकर उनको पोज भी दी।

 

विज्ञापन
CISF officer stops Salman Khan at airport entrance here's why
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताया जा रहा है कि सलमान खान करीब 2 महीने तक रूस में 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे।इससे पहले इसी नाम से सलमान की दो फिल्में आ चुकी है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना और इमरान हाशमी भी दिखेंगे। इमरान फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed