भाई बहन का रिश्ता काफी प्यारा होता है। अक्सर बचपन में हम सभी अपने भाई या बहन के साथ खूब हंसी मजाक करते हैं। हालांकि कई बार दोनों के बीच नोक झोंक भी होती है। उसके बाद भी दोनों मुश्किल वक्तों पर हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में दोनों एक दूसरे की सहायता करते हुए आगे बढ़ते हैं। भाई बहन के बीच के इस रिश्ते में कई सीक्रेट्स भी होते हैं और कई इमोशन्स भी। इस कारण भाई बहन के रिश्ते को काफी पवित्र बताया गया है। बॉलीवुड में भाई बहन के प्यार के ऊपर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनमें दोनों के इस पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को काफी अच्छे से दिखाया गया है। भाई बहन के प्यार पर बेस्ड ये फिल्में रिलीज होने के बाद लोगों के बीच खूब पसंद की गईं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में -
Raksha Bandhan 2021: इन फिल्मों में दिखाई गई है भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल धड़कने दो
रिलीज होने के बाद इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर बेस्ड है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने एक दूसरे के साथ भाई बहन के रिश्ते को निभाया है। फिल्म में इस चीज को बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी भाई बहन कैसे एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।
काई पो चे
इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत हैं। हालांकि ये फिल्म दोस्ती पर केंद्रित है, पर इसमें भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते को भी अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में अमृता पुरी ने शानदार भूमिका निभाई है।
क्वीन
इस फिल्म में कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं। मूवी में उनके भाई को एक प्रोटेक्टिव सिबलिंग के रूप में दिखाया गया है। आप अपने भाई या बहन के साथ इस फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर देख सकते हैं।
इकबाल
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े को क्रिकेटर बनने का सपना है। अपने भाई के इस सपने को पूरा करने के लिए एक बहन किस तरह हर कदम पर उसकी मदद करती है, उस चीज को फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई या बहन के साथ बैठकर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।