फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bell Bottom Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव से भी पीछे रह गया ब्रांड अक्षय, पहले दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Fri, 20 Aug 2021 12:31 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 20 Aug 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Bell bottom day one box office collection is below expectations makes less than roohi
बेल बॉटम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्माता वाशू भगनानी की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेलबॉटम’ की समीक्षकों ने भले दिल खोलकर तारीफ की हो लेकिन दर्शक अब भी सिनेमाहाल आने से कतरा रहे हैं। अक्षय की पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ देखने वाले दर्शकों का भी ब्रांड अक्षय से भरोसा हिला दिख रहा है। वहीं, फिल्म ‘बेलबॉटम’ की मार्केटिंग भी उन शहरों में कायदे से नहीं हो पा रही है जहां के सिनेमाघर खुले हैं और जहां लोग फिल्में देखने के उत्सुक दिख रहे हैं। दिल्ली, कानपुर, मेरठ, बरेली, चंडीगढ़ और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण शहरों के तमाम दर्शकों को पता ही नहीं है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ उनके शहर के किसी सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। इसी के चलते फिल्म ‘बेलबॉटम’ का पहले दिन का कलेक्शन कोरोना काल में ही रिलीज हुई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘रूही’ से भी कम रहा है और ये अक्षय कुमार के लिए खतरे की घंटी जैसा हो सकता है।

Akshay Kumar starrer Bell bottom day one box office collection is below expectations makes less than roohi
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज का एलान होने से कुछ ही दिन पहले इसके निर्माताओं में से एक जैकी भगनानी पर एक महिला से दुर्व्यहार की शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनका लगातार फिल्म के प्रचार के दौरान मंच पर मौजूद रहना भी तमाम महिला दर्शकों को रास नहीं आया है। मुंबई में तो खैर फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है लेकिन दिल्ली में इसके प्रचार के दौरान जैकी की मंच पर मौजूदगी के दौरान समारोह में तमाम महिला पत्रकार भी इस बारे में चर्चा करते नजर आए थे। फिल्म के प्रेस शो में भी इस बारे में लोगों को बातें करते सुना गया।

Akshay Kumar starrer Bell bottom day one box office collection is below expectations makes less than roohi
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकी भगनानी फैक्टर के चलते फिल्म से महिला दर्शकों की बनी दूरी के अलावा कोविड नियमों के तहत सिनेमाघरों की आधी दर्शक क्षमता का भी फिल्म ‘बेलबॉटम’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है। हालांकि फिल्म ‘बेलबॉटम’ की स्क्रीन संख्या फिल्म ‘रूही’ की स्क्रीन संख्या से बहुत ज्यादा कम नहीं है लेकिन राजकुमार राव की फिल्म जैसी हाइप युवाओं में फिल्म ‘बेलबॉटम’ की नहीं बन पाई है। इसके अलावा हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई देशभक्ति टाइप की दो फिल्मों ‘शेरशाह’ और ‘भुज’ ने भी इस तरह की फिल्मों का दर्शकों के लिए ओवरडोज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Bell bottom day one box office collection is below expectations makes less than roohi
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुक्रवार को ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 2.75 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है। वितरकों और इस फिल्म के निर्माता के बीच हुए समझौते के मुताबिक बताया जाता है कि पहले हफ्ते में कुल नेट कमाई का 60 फीसदी हिस्सा वितरक के पास चला जाएगा। दूसरे हफ्ते में ये हिस्सा 55 फीसदी और तीसरे व चौथे हफ्ते में जाकर ये बंटवारा आधा आधा होगा। फिल्म ‘बेलबॉटम’ के ओटीटी राइट्स पहले ही प्राइम वीडियो को और सैटेलाइट टेलीविजन राइट्स सेट मैक्स को बिक चुके हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Bell bottom day one box office collection is below expectations makes less than roohi
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बेलबॉटम’ को वीकएंड पर दर्शकों की बढ़ी हुई तादाद का फायदा मिलने की उम्मीद अब भी की जा रही है। इसके अलावा ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों का भी फायदा अगर अक्षय कुमार की इस फिल्म को मिला तो फिल्म पहले सप्ताहांत तक करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। अगर वीकएंड तक फिल्म ‘बेलबॉटम’ ये आंकड़ा पार करने में सफल रही तो अक्षय कुमार की रिलीज की राह तक रही दूसरी फिल्मों ‘सूर्यवंशी’, ‘पृथ्वीराज’, ‘अतरंगी रे’ और ‘बच्चन पांडे’ की राह आसान हो सकती है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed