फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थीं बड़े सितारों की ये फिल्में, मेकर्स को लगा था तगड़ा झटका

Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Films That Leaked Online Before Release Date From Udta Punjab To Manjhi The Mountain Man
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्म का निर्माण होता है। निर्माता-निर्देशक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी मेहनत से फिल्म बनाते हैं। हालांकि मौजूदा समय में ज्यादातर फिल्मों के लीक हो जाने से उनकी मेहनत को तगड़ा झटका लग रहा है। रिलीज के बाद नई फिल्मों का ऑनलाइन लीक होना अब आम बात हो गई है। हालांकि कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में लगने से पहले ही लीक हो चुकी हैं। आइए देखते हैं यह लिस्ट


Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां

Bollywood Films That Leaked Online Before Release Date From Udta Punjab To Manjhi The Mountain Man
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब

शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस फिल्म में शाहिद के साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। यह फिल्म 17 जून 2016 को रिलीज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इंटरनेट पर एचडी क्वालिटी में उपलब्ध हो गई। लीक की वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर देखने को मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर महज 60.33 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी।
Sushant Singh Rajput: मुंबई में सुशांत के घर को अब तक नहीं मिला किराएदार? मकान मालिक ने कही यह बात

Bollywood Films That Leaked Online Before Release Date From Udta Punjab To Manjhi The Mountain Man
मांझी: द माउंटेन मैन - फोटो : सोशल मीडिया
मांझी: द माउंटेन मैन

फिल्म मांझी नवाजुद्दीन के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए नवाज ने जमकर मेहनत की थी। हालांकि यह फिल्म भी ऑनलाइन लीक का शिकार हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म अच्छी क्वालिटी में इंटरनेट पर उपलब्ध हो गई थी।
Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखों का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Films That Leaked Online Before Release Date From Udta Punjab To Manjhi The Mountain Man
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
मोहल्ला अस्सी

सनी देओल की यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में थी। फिल्म में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से इसका जमकर विरोध हुआ था। वहीं, इस फिल्म के मेकर्स को तब तगड़ा झटका लगा जब यह फिल्म ऑनलाइन इंटरनेट पर लीक हो गई। इंटरनेट पर फिल्म आने से इसे हजारों लोगों ने फ्री में देखा, जिसका असर बाद में इसके कलेक्शन पर भी पड़ा।
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट

विज्ञापन
Bollywood Films That Leaked Online Before Release Date From Udta Punjab To Manjhi The Mountain Man
पा - फोटो : सोशल मीडिया
पा

आर बाल्की की फिल्म 'पा' भी इस लिस्ट में शामिल  है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। लोगों को इस फिल्म में अमिताभ की अदाकारी बहुत पसंद आई थी। हालांकि रिलीज से पहले यह फिल्म भी इंटरनेट पर आ गई थी। बिग बी ने इस फिल्म में ‘प्रोगेरिया’ से पीड़ित बच्चे का किरदार का किरदार निभाया था।
Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed