{"_id":"63490b3176986a1ed96d3a6a","slug":"bollywood-gossips-when-dara-singh-aka-hanuman-of-ramayan-left-nonveg-for-his-character-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 14 Oct 2022 06:12 PM IST
सार
Bollywood Gossips:
विज्ञापन
1 of 4
दारा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में फिल्मों और धारावाहिकों से जुड़े कई तरह के किस्से मशहूर हैं। अभिनय जगत से जुड़े कलाकारों के इन किस्सों के बारे में कई लोग जानते हैं, तो वहीं कई किस्से ऐसे भी होते हैं जो आज भी अनसुने हैं। अभिनय की दुनिया के इन्हीं अनसुने किस्से को लोगों के सामने पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है। इसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इसी क्रम में आज की कड़ी में जानते हैं रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण के हनुमान यानी दारा सिंह के जीवन से जुड़ा एक रोचक किस्सा।
2 of 4
dara singh
- फोटो : Social media
रामानंद सागर की रामायण आज भी लोगों के बीच काफी प्रचलित है। इस धारावाहिक के किरदार लोगों के जहन में इस कदर बस गए कि आज भी उन्हें कई जगह भगवान के रूप में पूजा जाता है। रामायण के इन्हीं किरदारों में से एक दारा सिंह, जिन्होंने हनुमान का किरदार निभाया था, अपने इस किरदार के लिए दारा सिंह देशभर में काफी लोकप्रिय हो गए थे। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इस धारावाहिक और अपने किरदार के लिए दारा सिंह ने अपने निजी जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव किया था।
3 of 4
dara singh
- फोटो : Social media
दरअसल, अभिनेता की बेटे विंदू दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उनके पिता दारा सिंह ने रामायण की शूटिंग खत्म होने तक नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। विंदु ने आगे बताया कि जब उनके पिता रामायण की शूटिंग खत्म करने के बाद दरवाजा खोलते थे तो लोग उनके पैर छूने के लिए इंतजार में खड़े रहते थे। इतना ही नहीं अपने इस किरदार की वजह से दारा सिंह इतने मशहूर हो गए कि लोग उन्हें सच में हनुमान मानकर उनकी पूजा करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dara singh
- फोटो : Social media
एक समय ऐसा भी था जब मंदिरों में उनकी तस्वीरों को भी चिपकाया जाने लगा था। अपने प्रति लोगों की इसी आस्था को देखते हुए अभिनेता ने मांसाहार छोड़ने का फैसला किया था। रामायण के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता दारा सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार और शानदार अभिनय की वजह से वह हमारे हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।