सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Celebs: पर्दे पर खूब हिट रहीं ये जोड़ियां, लेकिन अब एक-दूजे का सामना करने से भी कतराते हैं ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Hit Couples Who Will Never Act Together Again Salman Khan Aishwarya to Shahid Kareena
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में नायक और नायिका दोनों का किरदार अहम होता है। फिल्म इंडस्ट्री के हीरो-हीरोइन इन किरदारों को अदा करते नजर आते हैं। इन्हीं में कुछ सितारों की ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी जबर्दस्त होती है कि वे दर्शकों की पसंदीदी जोड़ी बनकर छा जाती हैं। निर्माता-निर्देशक भी दर्शकों की नब्ज पहचानकर अपनी फिल्मों में इन सितारों को कास्ट करते दिखते हैं। लेकिन, इन्हीं पसंदीदी जोड़ियों में कुछ ऐसी भी हैं, जिनमें एक वक्त के बाद दूरियां बढ़ गईं। आज आलम ये है कि ये एक-दूसरे का सामना करने से भी कतराते दिखते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Trending Videos
Bollywood Hit Couples Who Will Never Act Together Again Salman Khan Aishwarya to Shahid Kareena
शाहिद कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना-शाहिद कपूर
करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। इनकी फिल्म 'जब वी मेट' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिखी। निजी जिंदगी में भी दोनों काफी करीबी दोस्त रहे और इनके अफेयर की खबरें मीडिया की सुर्खियों में रहीं। लेकिन, एक वक्त बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में भी खटास आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Hit Couples Who Will Never Act Together Again Salman Khan Aishwarya to Shahid Kareena
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'डॉन' में साथ नजर आए थे, रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में दोनों के बीच फासले बढ़ गए। दरअसल, डॉन और डॉन 2 के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी खान ने ही शाहरुख खान से प्रियंका के साथ फिल्में न करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों सितारों ने साथ में काम नहीं किया।

Bollywood Hit Couples Who Will Never Act Together Again Salman Khan Aishwarya to Shahid Kareena
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना-ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में कंगना रणौत और ऋतिक रोशन का नाम भी आता है। दोनों साथ में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आईं और कुछ वक्त बाद ब्रेकअप हो गया। इनके बीच का झगड़ा किसी से छिपा नहीं है। कंगना ने सार्वजनिक रूप से ऋतिक पर कई आरोप लगाए और अब भी अभिनेत्री जब-तब ऋतिक पर निशाना साधती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Hit Couples Who Will Never Act Together Again Salman Khan Aishwarya to Shahid Kareena
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों और उनमें आई दूरियों पर अगर बात की जाए तो सलमान और ऐश्वर्या राय का नाम तो जरूर आएगा। पर्दे पर ये दोनों जब भी साथ आए, जादू रच गए। दोनों को एक-दूजे से प्यार भी हुआ, लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद इन्होंने कभी साथ में काम नहीं किया। यहां तक कि इन्हें कभी किसी समारोह या मंच पर भी साथ नहीं देखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed