फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की इन फिल्मों को रणबीर कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट, रिलीज होने के बाद हुईं सुपरहिट

Sat, 02 Dec 2023 11:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Rejected By Animal Actor Ranbir Kapoor Gully Boy 2 States Delhi belly ZNMD Ram Leela
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपने असाधारण अभिनय से लोगों को दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। इस बीच आज हम आपको उन सुपरिहट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वे रिजेक्ट कर चुके हैं। आइए जानते हैं।


Dia Mirza: दीया ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दिनों को किया याद, बताया- टू-पीस स्विमसूट पहनने में थीं असहज

These Bollywood Movies Rejected By Animal Actor Ranbir Kapoor Gully Boy 2 States Delhi belly ZNMD Ram Leela
गली बॉय का सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गली बॉय

फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सपोर्टिंग रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, उन्होंने मना कर दिया और अगर उन्होंने हां कहा होता तो आलिया भट्ट के साथ यह उनकी पहली फिल्म होती।

These Bollywood Movies Rejected By Animal Actor Ranbir Kapoor Gully Boy 2 States Delhi belly ZNMD Ram Leela
देल्ही बेली - फोटो : सोशल मीडिया
देल्ही बेली

इस लिस्ट में देल्ही बेली का नाम भी शामिल है। यह फिल्म सबसे पहले रणबीर कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन बात नहीं बन सकी और यह रोल इमरान खान के पास चला गया। रिलीज के बाद इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी ज्यादा सरहाना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Rejected By Animal Actor Ranbir Kapoor Gully Boy 2 States Delhi belly ZNMD Ram Leela
2 स्टेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
2 स्टेट्स

2 स्टेट्स अर्जुन कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे, लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म में काम नहीं किया। अंततः अर्जुन कपूर ने यह भूमिका निभाई और फिल्म को भारी सफलता मिली।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Rejected By Animal Actor Ranbir Kapoor Gully Boy 2 States Delhi belly ZNMD Ram Leela
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी न मिलेगी दोबारा

जिंदगी न मिलेगी दोबारा का प्रस्ताव सबसे पहले रणबीर को दिया गया था। निर्देशक जोया अख्तर चाहती थीं कि अभिनेता अर्जुन की भूमिका निभाएं, लेकिन उन्होंने यह फिल्म नहीं की बाद में इसे ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धुआंधार कमाई कर सबको हैरान कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed