फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव है, जानें कैसे बन गए वह जॉनी लीवर

Thu, 11 Nov 2021 12:40 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 11 Nov 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: johnny lever's real name is john rao, know the story behind the word lever
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब भी किसी कॉमेडी एक्टर का जिक्र होगा है तो सबसे पहले जॉनी लीवर का नाम सामने आता है। जॉनी लीवर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाया है। यहां तक की बॉलीवुड ऐसा ही कोई सुपरस्टार होगा जिनके साथ उन्होंने काम न किया हो। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में एट्री से पहले ही जॉन राव का नाम बदलकर लोगों ने जॉनी लीवर कर दिया था। दरअसल, इन नाम को बदलने के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है। जानिए क्यों जॉन राव बन गए जॉनी लीवर।


बचपन से एक्टर्स की मिमिक्री
जॉनी लीवर को बचपन से ही फिल्में देखने का बड़ा शौक था। वह अभिनेताओं की हूबहू मिमिक्री किया करते थे। यहां तक की वह अपनी मिमिक्री की वजह से आप पास के लोगों में काफी मशहूर थे। लोग उन्हें अक्सर मिमिक्री करके दिखाने को कहते और वह एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन किया करते थे।
Bollywood: johnny lever's real name is john rao, know the story behind the word lever
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे पड़ा लीवर नाम
दरअसल, जॉनी लीवर के पिता उन दिनों देश की सर्वोच्च कंपनियों में से एक ‘हिंदुस्तान लीवर’में काम किया करते थे। जॉनी अपने पिता के साथ अक्सर ऑफिस चले जाया करते थे। जब भी दफ्तर में कोई कार्यक्रम होता तो सब जॉनी को मिमिक्री करने के लिए कहते। जिसके बाद वह लोगों को अपनी एक्टिंग से इतना हंसाते कि लोगों ने उनका नाम कंपनी के नाम से मिलता जुलता जॉनी लीवर कर दिया।

Bollywood: johnny lever's real name is john rao, know the story behind the word lever
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

सड़कों पर बेचते थे पेन
बॉलीवुड में आने से पहले उन्हें मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा था। वह पेट पालने के लिए सड़कों पर पेन बेचकर गुजारा किया करते थे। यहां तक की वह आज भी जिस चाल में रहते थे उसे देखने जाया करते हैं। जॉनी लीवर के अनुसार चाल से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी ऐसे में इस जगह को कभी नहीं भूल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: johnny lever's real name is john rao, know the story behind the word lever
जॉनी लीवर - फोटो : social media

जॉनी लीवर की फिल्में
जॉनी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में की। जॉनी को 13 बार फिल्म फेयर के बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, जबकि दो बार 'दीवाना मस्ताना' और 'दूल्हे राजा' के लिए यह अवॉर्ड मिल भी चुका है। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed