फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड : रणबीर-आलिया की शादी फिर टली, अब इस महीने फैंस को मिल सकती है खुशखबरी

Thu, 11 Nov 2021 12:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Nov 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ranbir alia is not getting married in december read details about their next date
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई थी लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोनों की शादी खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं रणबीर और आलिया भी अक्सर हाथ में हाथ थामे एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आते हैं।



अगले साल हो सकती है रणबीर आलिया की शादी

काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि विक्की और कटरीना की तरह रणबीर और आलिया भी दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं। फैंस उनकी शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में शादी कर सकते हैं।

Ranbir alia is not getting married in december read details about their next date
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया और रणबीर की शादी को लेकर उनके परिवार से भी साफ जानकारी नहीं मिल पाती है। दोनो के ही परिवार के सदस्यों का कहना है कि जो जब भी होगा वह सामने आ जाएगा। आलिया की मां सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भी नहीं पता कि आलिया की शादी कब हो रही है और वह भी यह जानने के लिए बेताब हैं।

Ranbir alia is not getting married in december read details about their next date
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिवाली के मौके पर आलिया और रणबीर को काली पूजा के पंडाल में देखा गया। उनके साथ फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। इस दौरान आलिया और रणबीर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए और दोनों के प्यार भरे कई पल कैमरे में कैद हुए। वहीं फैंस ने भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir alia is not getting married in december read details about their next date
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो वह अब तक शादी कर लेते। हालांकि आलिया शादी के नाम पर इनकार ही करती आई हैं। ऐसे में इनकी शादी की खबरों की अभी तक सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं कई मौकों पर सेलेब्स ने ही इशारा कर दिया है कि दोनों शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
Ranbir alia is not getting married in december read details about their next date
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया बहुत जल्द गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं तो वहीं ब्रह्मास्त्र में आलिया के साथ रणबीर अहम भूमिका में हैं। साथ ही वह शमशेरा और एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed