फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कुछ ऐसा था जॉनी वॉकर का बस कंडक्टर से कॉमेडी किंग बनने का सफर

Thu, 11 Nov 2021 11:35 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 11 Nov 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
know the intresting facts about comedian actor johnny walker on his birth anniversary
जॉनी वॉकर

सीआईडी' फिल्म का गीत 'ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जां' गाना तो आपको याद ही होगा। ये गाना कॉमेडी किंग जॉनी वॉकर पर फिल्माया गया था। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें देखते ही लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते थे। वह अधिकतर फिल्मों में शराबी का किरदार निभाया करते थे। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि जॉनी वॉकर ने खुद कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। उन्होंने अपने अलग अंदाज से लगभग 4 दशक तक दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं जॉनी वॉकर के लिए फिल्मों का रास्ता आसान नहीं था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे बस कंडक्टर से बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बने जॉनी वॉकर।

know the intresting facts about comedian actor johnny walker on his birth anniversary
जॉनी वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

शराब के नाम पर रखा नाम
11 नवंबर 1926 को इंदौर में जन्मे वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। जब वह एक्टिंग की दुनिया में आए तो एक्टर गुरुदत्त ने उनका नाम बदल दिया। गुरुदत्त ने उनका नाम एक प्रसिद्ध शराब के ब्रॉन्ड के नाम पर रखा। लेकिन खास बात ये है कि फिल्मों में बेशक जॉनी वॉकर शराबी का किरदार निभाते थे, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया।

know the intresting facts about comedian actor johnny walker on his birth anniversary
जॉनी वॉकर

बस कंडक्टर का किया काम
जॉनी वॉकर जब मुंबई आए तो शुरुआत में उन्होंने अपना पेट पालने के लिए बस कंडक्टर का काम किया। इसके लिए उन्हें महीने के 26 रुपये सैलरी मिलती थी। लेकिन इस दौरान भी उन्होंने एक्टिंग करना नहीं छोड़ा। वह बस में सफर के दौरान अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the intresting facts about comedian actor johnny walker on his birth anniversary
जॉनी वॉकर - फोटो : SELF

गुरुदत्त ने बनाया स्टार
एक बार जब जॉनी वॉकर कॉमेडी कर रहे थे, तो गुरुदत्त उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वॉकर को फिल्मों में काम करने का मौका दिया। फिल्म 'बाजी' में वह पहली बार नजर आए। जिसके बाद जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई सुपर हिट फिल्मों 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवीं का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' में काम किया। 

विज्ञापन
know the intresting facts about comedian actor johnny walker on his birth anniversary
Johnny Walker - फोटो : twitter

जॉनी वॉकर के नाम कई अवॉर्ड्स
जॉनी वॉकर को उनकी शानदार अदाकारी के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड 1959 में 'मधुमती' में सहायक अभिनेता के लिए मिला। इसके बाद फिल्म 'शिकार' के लिए उन्हें बेस्ट कॉमिक एक्टर के फिल्मफेयर मिला था। ताउम्र दर्शकों को हंसाने वाले जॉनी वॉकर ने 29 जुलाई, 2003 को दुनिया से अलविदा करह दिया था। लेकिन आज भी फिल्मों के माध्यम से वह लोगों के चहरे पर हंसी दे जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed