{"_id":"614c79f58ebc3efd896dc179","slug":"bollywood-kisse-akshay-kumar-scared-to-see-chambal-dacoit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब चंबल के डाकुओं से घिर गये थे अक्षय कुमार, कहा- शोर मचाता तो गोली मार देते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब चंबल के डाकुओं से घिर गये थे अक्षय कुमार, कहा- शोर मचाता तो गोली मार देते
बॉलीवुड में कई किस्से बड़े मशहूर हैं। किस्सों की इस सीरीज में हम आपको रोज नये-नये किस्से सुनाते रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ एक बड़ा ही रोचक किस्सा सुना रहे हैं। 54 साल के इस दमदार अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की बदौलत अलग तरह का मुकाम हासिल किया है। अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। अक्षय कुमार का यह किस्सा सुनने से पहले उनका एक और किस्सा जान लीजिए। दरअसल, अक्षय कुमार का कॉलेज के दिनों में एक लड़की को लव लेटर देने को लेकर मजाक बना था। इस किस्से को आप विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं।
अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी नंबर वन की पहचान हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक की गलियों से लेकर मायानगरी तक का सफर मुश्किलों में तय किया। अक्षय कुमार ने अपने साथ घटित इस किस्से का खुलासा खुद ही एक इंटरव्यू में किया था और बताया था कि वो कैसे चंबल के डाकुओं के चंगुल में फंस गये थे। अगली स्लाइड में पढ़िये आगे का किस्सा
2 of 5
अक्षय कुमार- वेलकम
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार को एक वक्त चंबल के डाकुओं का भी सामना करना पड़ा था। यह उनदिनों की बात है, जब अक्षय कुमार के पास कोई काम नहीं था। उस दौर में उनको जो काम मिल रहा था, वो उसे बड़ी शिद्दत से कर रहे थे। अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एक दिन वो बॉम्बे से 3- 4 हजार की शॉपिंग करके फ्रंटियर मेल से यात्रा कर रहे थे।
3 of 5
अक्षय कुमार और पूजा बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शॉपिंग का सारा सामान अक्षय कुमार के पास था। उसी वक्त ट्रेन में कुछ खटपट होने लगी। अक्षय कुमार ने कहा कि इस खटपट से उनकी आंख खुल गई। जैसे ही वो जागे उन्होंने देखा कि ट्रेन में डाकू चढ़ गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
डाकू ट्रेन में सबको उठा रहे थे। अक्षय ने कहा कि मैं अपनी आंखों से ये सब देख रहा था। उसी वक्त एक डाकू उनके पास आया और उनका सारा सामान उठा लिया। अक्षय का कहना है कि वो उस वक्त सोने का नाटक करते रहे, क्योंकि अगर वो जरा-सी भी चूक करते तो डाकू उनको गोली मार देते।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
अक्षय ने अपने इस अनुभव के बारे में कहा कि ऐसी स्थिति में वो अंदर ही अंदर रहो रहे थे। उनको डाकुओं से डर लगा हुआ था। अक्षय कुमार ने कहा, मैं ऐसी स्थिति में कुछ नहीं कर सकता था। डाकुओं ने मेरी चप्पल तक नहीं छोड़ी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार अमृतसर में एक आर्मी परिवार में पैदा हुए। उनके पिता सेना में अधिकारी थे। अक्षय कुमार ने बताया कि इस तरह वो बिना अपने सामान के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।